{"_id":"6a16101f9bcb3403af0a4b61","slug":"bsp-meeting-emphasizes-strengthening-the-organization-aligarh-news-c-2-gur1004-983026-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: बसपा की बैठक में संगठन मजबूत करने पर दिया जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: बसपा की बैठक में संगठन मजबूत करने पर दिया जोर
विज्ञापन
बसपा की बैठक में अपनी बात रखते हुए मुख्य मण्डल प्रभारी विजय सिंह साथ में जिलाध्यक्ष रतन दीप सि
- फोटो : samvad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिटी एन्क्लेव स्थित बसपा कार्यालय पर मंगलवार को बैठक हुई। इसमें आगामी विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों पर रणनीति बनी। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और सर्व समाज को जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया।
मुख्य मंडल प्रभारी विजय सिंह ने महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक समस्याओं पर चिंता जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार केवल पूंजीपतियों के हित में काम कर रही है। कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। जिलाध्यक्ष रतन दीप सिंह ने बताया कि पार्टी सुप्रीमो मायावती के निर्देश पर संगठन सक्रिय हो रहा है।
आगामी चुनाव के लिए मजबूत प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। हितेंद्र कुमार बंटी उपाध्याय ने कहा कि कानून व्यवस्था, बेरोजगारी और किसानों की समस्याओं को लेकर जनता में नाराजगी है। इस अवसर पर अशोक सिंह, हरेंद्र कुमार सिंह, मोरध्वज कुशवाह, गजराज विमल, लवकुश शर्मा आदि थे।