{"_id":"586fff934f1c1b443615a4bd","slug":"bsp-including-carriage-arms-seized","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा प्रत्याशी की गाड़ी हथियार सहित जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा प्रत्याशी की गाड़ी हथियार सहित जब्त
अमर उजाला ब्यूूराे
Updated Sat, 07 Jan 2017 02:14 AM IST
विज्ञापन
BSP including carriage arms seized
- फोटो : Rupesh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव में अपराधियों पर अंकुश लगाने और आदर्श आचार संहिता का पालन कराने के लिए अलीगढ़ पुलिस ने कमर कस ली है। शुक्रवार को अधिकारी भारी पुलिस फोर्स के साथ वाहन चेकिंग में जुटे रहे। चेकिंग के दौरान बसपा प्रत्याशी के वाहन सहित दो वाहनों से चार हथियार बरामद हुए। सपा और कांग्रेस के नेताओं की गाड़ियों से काली फिल्म उतरवायी गई।
इसके अलावा गाड़ियों पर राजनीतिक लोगों के पोस्टर भी हटवाए गए। पुलिस ने गाड़ियों को अपने कब्जे में ले लिया है। चेकिंग के दौरान वाहन स्वामियों की हुई पुलिस से नोकझोंक भी हुई।
आचार संहिता के चलते शुक्रवार को पुलिस हाई अलर्ट मोड़ में नजर आयी। तस्वीर महल पर क्षेत्राधिकारी तृतीय राजीव कुमार के नेतृत्व में थाना सिविल लाइन और अतिरिक्त पुलिस ने जीपों, कारों और दो पहिया वाहनों की रोक कर चेकिंग की। क्षेत्राधिकारी तृतीय राजीव कुमार ने बताया कि चेकिंग के दौरान बसपा के छर्रा विधानसभा से प्रत्याशी सगीर अहमद की स्कॉर्पियो को चेक किया गया। इसमें से दो रायफलें निकलीं। साथ ही गाड़ी के पिछले शीशे पर प्रत्याशी का फोटो लगा हुआ है।
विज्ञापन
रायफलें लाइसेंसी थीं, लेकिन निर्वाचन आयोग के निर्देश और आचार संहिता के चलते रायफल और गाड़ी दोनों को पुलिस ने जब्त कर लिया। हालांकि प्रत्याशी सगीर अहमद ने अपनी सुरक्षा का हवाला दिया। इस पर पुलिस ने निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन कराने की बात कही। इसी प्रकार एक गाड़ी को और चेक किया।
इसमें भी दो हथियारों के साथ कुछ लोग थे। पूछताछ में इन्होंने बताया कि यह गाड़ी महेशपाल सिंह की है। उनके भाई की अप्रैल में रामघाट रोड पर मदन पैलेस के पास हत्या कर दी गई थी। वह इस मुकदमे में वादी हैं। सुरक्षा के लिए हथियार हैं। पुलिस ने गाड़ी और हथियार जब्त कर लिए। इसके अलावा सपा नेता राजपाल यादव की गाड़ी से और कांग्रेस नेता विवेक बंसल की गाड़ी से भी पुलिस ने काली फिल्म हटवाई।
शाम को बौनेर के पास चेकिंग अभियान चलाया गया। शहर में भी विभिन्न स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया गया।