{"_id":"6707c13fc7eafaada30d0040","slug":"bsnl-internet-service-stalled-in-vijaygarh-2024-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: टावर में आई कमी, विजयगढ़ में 16 दिन से बीएसएनएल की इंटरनेट सेवा ठप, उपभोक्ता परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: टावर में आई कमी, विजयगढ़ में 16 दिन से बीएसएनएल की इंटरनेट सेवा ठप, उपभोक्ता परेशान
Thu, 10 Oct 2024 05:27 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 10 Oct 2024 05:27 PM IST
सार
विजयगढ़ के मोहल्ला ब्राह्मण में बीएसएनएल का टावर लगा हुआ है, लेकिन आए दिन नेटवर्क बाधित हो जाते हैं। बीते 16 दिन से उपभोक्ताओं को कनेक्टविटी नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
विजयगढ़ में बीएसएनएल का टावर
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ के विजयगढ़ क्षेत्र में बीते 16 दिन से बीएसएनएल की इंटरनेट सेवा ठप पड़ी हुई है। 16 दिन से उपभोक्ता परेशान हैं। अभी तक समस्या को दूर नहीं किया गया है। उपभोक्ता अन्य कंपनियों के इंटरनेट से काम चला रहे हैं।
विज्ञापन
विजयगढ़ के मोहल्ला ब्राह्मण में बीएसएनएल का टावर लगा हुआ है, लेकिन आए दिन नेटवर्क बाधित हो जाते हैं। बीते 16 दिन से उपभोक्ताओं को कनेक्टविटी नहीं मिल पा रही है। उपभोक्ता दूसरी कंपनियों के इंटरनेट का सहारा लेकर कार्य चला रहे हैं। लोगों ने अधिकारियों से चार दिन पूर्व नेटवर्क न आने की शिकायत की थी। इस पर दो दिन में सेवा बहाल करने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन
मामले में बीएसएनएल जेटीओ अधिकारी जितेंद्र कुमार, डीपी सिंह ने बताया कि टावर में आई कमी को सही किया जा रहा है। कर्मचारी कार्य कर रहे हैं। समस्या का जल्द निस्तारण हो जाएगा।
विज्ञापन