फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Brothers cheated for Rs 17 lakh in the name of Vikas Sweets

Aligarh News: विकास स्वीट्स के नाम पर सगे भाइयों ने की 17 लाख की ठगी

Sat, 27 Jul 2024 04:26 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2024 04:26 AM IST
विज्ञापन
Brothers cheated for Rs 17 lakh in the name of Vikas Sweets
दस दिन पूर्व अलीगढ़ के विकास स्वीट्स के नाम पर 17 लाख रुपये की केसर व चांदी के वर्क की ठगी के मामले में पुलिस ने दो सगे भाइयों को माल सहित गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन





सीओ डॉ. केजी सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 15 जुलाई को विकास स्वीट्स फर्म का फर्जी नाम लेकर सगे भाई शिव शंकर गौतम व शिवम पुत्रगण दीनदयाल निवासी गुन्नौर जिला संभल ने नोएडा की जगन्नाथ जी स्टर्लिंग प्रोडक्ट के यहां फोन किया कि वह विकास स्वीट्स अलीगढ़ से बोल रहे हैं।
विज्ञापन




उन्हें 4.850 किलो ग्राम केसर व चांदी के वर्क के 1000 पैकेट खरीदने हैं। जिसकी कुल कीमत 17 लाख बताई गई। तय हुआ कि धनराशि माल मिलने दे दी जाएगी। कंपनी ने आर्डर के मुताबिक माल अलीगढ़ भिजवा दिया। आरोपियों द्वारा डिलीवरी देने वाले को फोन किया गया कि विकास स्वीट्स की दुकान के बाहर पानी भरा हुआ है माल को समृद्धि टाउनशिप के पास भेज दो।
विज्ञापन
विज्ञापन




माल समृद्धि टाउनशिप पहुंच गया। दोनों आरोपी माल पहुंचने पर बिना रुपये माल लेकर फरार हो गए। जिसमें कंपनी के मालिक अमित कुमार संगल की ओर से मडराक थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया गया। ऑपरेशन प्रहार के तहत मडराक पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान दोनों आरोपियों को चार किलो केसर व 600 पैकेट चांदी के वर्क के साथ पकड़ लिया। इनके कब्जे से एक एक्सयूवी कार बरामद की गई है। दोनों आरोपी माल को कहीं बेचने की फिराक में थे। पकड़े गए माल की बाजार की कीमत ग्यारह लाख साठ हजार रुपये बताई है।





सीओ ने बताया कि बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धाराओं की बढ़ोत्तरी कर आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है। दोनों आरोपियों पर जनपद मथुरा के थाना महावन में हत्या का मुकदमा भी दर्ज है। गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना अध्यक्ष मडराक अरविंद कुमार, उपनिरीक्षक एसओजी अंकित कुमार, एसआई संजय कुमार आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed