फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Brother Plot Sister Loot

अलीगढ़: महिला को लहूलुहान कर लूटने की घटना का पर्दाफाश, भाई ने ही कराई बहन के यहां लूट, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 29 Oct 2026 04:25 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Thu, 29 Oct 2026 04:25 PM IST
सार

रुक्मणी विहार कॉलोनी में घर में घुसे दो बदमाशों ने महिला पर हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया था। इसके बाद बदमाश घर में रखे सोने-चांदी के जेवर और नकदी लूटकर फरार हो गए थे।

विज्ञापन
Brother Plot Sister Loot
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : पुलिस

विस्तार

अलीगढ़ के थाना रोरावर पुलिस और क्रिमिनल इंटेलिजेंस विंग नगर की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। लूट के एक आरोपी सुदीप पुत्र शिवशंकर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से लूटा गया माल, रुपये, अवैध तमंचा-कारतूस बरामद हुए हैं। घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी मिली है।

विज्ञापन


थाना रोरावर क्षेत्र की रुक्मणी विहार कॉलोनी में घर में घुसे दो बदमाशों ने महिला पर हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया था। इसके बाद बदमाश घर में रखे सोने-चांदी के जेवर और नकदी लूटकर फरार हो गए थे। घटना के समय महिला का पति ड्यूटी पर गया हुआ था। घर पहुंचने पर उसे पत्नी खून से लथपथ हालत में मिली। 
विज्ञापन


रुकमणी विहार कॉलोनी निवासी नवीन कुमार ने पुलिस को दी तहरीर दी थी कि वह एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। वह रोजाना की तरह शनिवार सुबह करीब 10 बजे ड्यूटी पर चला गया था। दोपहर करीब 1:50 बजे पड़ोसी ने फोन कर घर में घटना होने की जानकारी दी। वह तत्काल घर पहुंचा तो उसकी पत्नी नीरेश फर्श पर खून से लथपथ हालत में पड़ी थी। उसके सिर, गर्दन, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

यह मामला थाना रोरावर क्षेत्र में दर्ज हुआ था। अभियुक्तों ने वादी के घर में घुसकर उसकी पत्नी के साथ लूट की थी। पुलिस ने सुदीप को नगला करन सिंह, थाना उत्तर, फिरोजाबाद से पकड़ा। 
भाई ने कराई बहन के यहां लूट
पूछताछ में अभियुक्त सुदीप ने बताया कि उसकी मुलाकात दीपू और जितेंद्र उर्फ जयप्रकाश उर्फ जेपी से जेल में हुई थी। जेल में ही उनकी जान पहचान बढ़ी थी। जेल से बाहर आने के बाद जितेंद्र ने करीब 15 दिन पहले उन्हें एक घर दिखाया था। इसके बाद तीनों ने मिलकर लूट की योजना बनाई थी। उन्होंने 23 अक्तूबर 2026 को इस घटना को अंजाम दिया था। बरामद किया गया माल उसी लूट से संबंधित है।

बरामदगी और आपराधिक इतिहास
पुलिस ने आरोपी के पास से 2 कुंडल पीली धातु, 2 अंगूठी पीली धातु, 6 नाक की लौंग- पीली धातु बरामद की। इसके अलावा 2 पाजेब, 6 अंगूठी- सफेद धातु और 2150 रुपये नकद भी मिले हैं। एक अवैध देसी तमंचा, 2 जिन्दा कारतूस 315 बोर और घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल भी बरामद हुई। सुदीप का आपराधिक इतिहास भी है। उसके खिलाफ फिरोजाबाद में हत्या और आर्म्स एक्ट के दो मामले दर्ज हैं। अलीगढ़ में भी उस पर लूट और आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed