फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Brother-in-law shot brother-in-law, condition critical

Aligarh News: जीजा ने साले को मारी गोली, हालत गंभीर

Thu, 12 Jan 2023 08:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jan 2023 08:30 AM IST
विज्ञापन
Brother-in-law shot brother-in-law, condition critical
घायल राजकुमार से पूछताछ करते पुलिस कर्मी। संवाद - फोटो : HARDUAGANJ
हरदुआगंज के गांव इमलानी में जीजा-साले के बीच हुए झगड़े में जीजा ने साले को गोली मार दी। गोली लगने से साला जख्मी होकर वहीं गिर गया। आरोपी जीजा बाइक लेकर भाग रहा था जिसे स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने पकड़ लिया। घायल को मेडिकल कॉलेज ने भर्ती कराया गया है। वह आईसीयू में भर्ती है।
विज्ञापन

बुलंदशहर के डिबाई क्षेत्र के गांव इंदौर खेड़ा निवासी दुष्यंत मंगलवार को कासगंज के ढोलना थाना क्षेत्र के गांव महावर स्थित अपनी ससुराल आया था। यहां से बुधवार को वह साले राजकुमार के साथ हरदुआगंज क्षेत्र के गांव इमलानी में बुआ सास के यहां आ रहा था।
विज्ञापन

इसी बीच जलाली क्षेत्र के भटौला गांव के निकट दुष्यंत ने नशे में धुत साले राजकुमार को दो गोली मार दीं। गोली मारने के बाद आरोपी दुष्यंत बिना नंबर की अपाचे बाइक लेकर भागने लगा। स्थानीय लोगों की सूचना पर घटनास्थल से एक किमी दूर मौजूद पुलिस ने दबोचा लिया। उसके पास से घटना में प्रयुक्त तमंचा और एक कारतूस बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक बृजपाल सिंह ने घायल को एंबुलेंस की मदद से जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक के अनुसार घायल की हालत अभी चिंताजनक बनी हुई है। पूछताछ में आरोपी ने साले द्वारा गाली-गलौज करने तथा मारपीट करने के कारण गुस्से में गोली मारने की बात कही है। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे साजिशन गोली मारने की घटना बता रही है।

- घायल को उपचार के लिए जेएन मेडिकल भेज दिया गया है। आरोपी जीजा को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास से तमंचा बरामद हुआ है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। - विशाल चौधरी, सीओ अतरौली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed