फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Brother-in-law murdered

अलीगढ़ : साले की गला रेतकर हत्या, बहनोई फरार

Mon, 14 Feb 2022 01:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Brother-in-law murdered
रिजवान का फाइल फोटो। - फोटो : CITY OFFICE
महानगर के रोरावर थाना क्षेत्र के तेलीपाड़ा गली नंबर 4 में रविवार रात घरेलू विवाद में बहनोई ने साले की गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद वह फरार हो गया। फिलहाल, पुलिस जांच में जुटी है। मौखिक तौर पर बहनोई पर आरोप लगाया गया है। समाचार लिखे जाने तक तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन

तेलीपाड़ा का 25 वर्षीय रिजवान पुत्र बुद्दन खां मजदूरी करता था। दस भाई-बहनों में दूसरे नंबर का था। परिवार के अनुसार, रिजवान की बहन ने चार साल पहले मोहल्ले के ही युवक से लव मैरिज की थी। 15 दिन पहले बहन-बहनोई के बीच किसी बात पर विवाद हो गया था। तभी से बहन इमराना अपने मायके यानि रिजवान के घर आकर रह रही थी। रविवार रात आरोपी बहनोई अपनी ससुराल आया और पत्नी से सुलह के लिए वार्ता चल रही थी। इसी बीच रिजवान से उसके बहनोई की कहासुनी हो गई। दोनों में जमकर बहस हुई। इसी बीच गुस्से में बहनोई ने रिजवान की गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया। इसके बाद आरोपी तो भाग गया, जबकि रिजवान जख्मी होकर गिर पड़ा। तत्काल परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर आए। शोरशराबे पर भीड़ भी आ गई और खबर पुलिस को दे दी गई। जिला अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। खबर पर आई पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर रोरावर राजेश सिंह के अनुसार अभी तहरीर नहीं मिली है। रिजवान के बहनोई पर हत्या का आरोप लगाया जा रहा है। तहरीर के आधार पर आगे कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

--
साथ लेकर आया था चाकू
परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह पहले से चाकू लेकर आया था। चूंकि बहस के दौरान उसने चाकू अपनी जेब से ही निकाला था। जैसे ही उसने चाकू निकाला तो उसका रूप देखकर कोई उसे रोकने तक की हिम्मत नहीं जुटा सका। बाद में वह धमकी देकर परिजनों को डराते हुए भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed