फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Brother-in-law molested sister-in-law, sued three

देवर ने दोस्तों संग किया भाभी से दुष्कर्म, शिकायत करने पर दी जान से मारने की धमकी, तीन पर मुकदमा

Mon, 11 Jan 2021 01:53 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 11 Jan 2021 01:53 AM IST
विज्ञापन
Brother-in-law molested sister-in-law, sued three
गैंगरेप - फोटो : फाइल फोटो
महानगर के देहली गेट इलाके की एक महिला के साथ उसके सगे देवर ने अपने दो दोस्तों संग मिलकर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी देवर सहित उसके दो दोस्तों पर थाना क्वार्सी में एसएसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज हो गया है।
विज्ञापन


पीड़ित महिला देहली गेट इलाके की है। कोतवाली इलाके के एक युवक के साथ उसका निकाह हुआ था। आरोप है कि लंबे समय से पति के साथ घरेलू हिंसा का विवाद चल रहा है। 2 दिन पहले उसी विवाद में समझौता कराने के नाम पर देवर मायके आया और क्वार्सी इलाके में स्थित दोदपुर में अपने मकान पर ले गया।
विज्ञापन


वहां, उसने अपने दो दोस्तों को भी बुला लिया और सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मारपीट की। पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। इस मामले में उसने देहली गेट थाना पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई। मगर, वहां से उसे टरका दिया। इस पर वह एसएसपी कार्यालय पहुंची। एसएसपी के आदेश पर थाना क्वार्सी पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो सगी बहनों संग छेड़खानी, मुकदमा दर्ज

महानगर के क्वार्सी थाना क्षेत्र के एक गांव के 34 वर्षीय युवक पर पड़ोस की दो सगी बहनों से छेड़खानी करने और उनके मोबाइल पर अश्लील मैसेज-फोटो भेजने के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ है। पीड़ित बहनों के पिता ने बताया कि गांव का एक युवक उनकी छोटी बेटी को लंबे समय से परेशान कर रहा है। किसी प्रकार से युवक ने उसका मोबाइल नंबर खोज निकाला। उस पर वह अश्लील संदेश व फोटो भेजने लगा।


छोटी बेटी ने विरोध करना शुरू किया तो उसने किसी प्रकार से बड़ी बेटी का नंबर प्राप्त कर लिया। उसे भी इसी प्रकार परेशान करने लगा। रास्ते में आते-जाते समय बेटियों संग कई बार छेड़खानी की। बेटियों ने इस बात की जानकारी घर पर दी तो आरोपी युवक से इसका विरोध किया। मगर, वह समझने के बजाय परिवार को धमकाने लगा। इस पर थाना क्वार्सी पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया गया है। क्वार्सी थाना इंस्पेक्टर छोटेलाल ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने की पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed