{"_id":"672d340cba039d6c230cc3e4","slug":"brother-in-law-accused-of-burning-bike-report-filed-aligarh-news-c-301-1-sali1012-101283-2024-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: साले पर लगया बाइक जलाने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: साले पर लगया बाइक जलाने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज
Fri, 08 Nov 2024 03:11 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Fri, 08 Nov 2024 03:11 AM IST
सार
नाराज होकर सोनू ने अरुण व विष्णु पुत्रगण लाल सिंह निवासी टमौटिया को बुला लिया। बाइक पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आग बाइक पूरी तरह जल गई।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ससुराल आए युवक ने अपनी बाइक को जला देने का आरोप अपने साले पर लगाया है। मामले में युवक ने तीन लोगाें के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
बुलंदशहर के थाना चौला के गांव सफदलपुर निवासी प्रिंस पुत्र बबलू ने बताया कि वह भाई दूज पर अपनी ससुराल गांव कुमरपुर आया था। मंगलवार शाम करीब साढे़ पांच बजे उसके सालों में आपस में विवाद हो गया। साले सोनू पुत्र दिलीप कुमार को टोक दिया।
विज्ञापन
इसी बात से नाराज होकर सोनू ने अरुण व विष्णु पुत्रगण लाल सिंह निवासी टमौटिया को बुला लिया। बाइक पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आग बाइक पूरी तरह जल गई। मामले में थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन