{"_id":"68fb0f66498a78279f01d69e","slug":"brother-and-sister-love-on-bhai-dooj-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई-बहन का प्यार: स्नेह से किया मंगल तिलक, बहनों ने की भाइयों के लंबी आयु की कामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाई-बहन का प्यार: स्नेह से किया मंगल तिलक, बहनों ने की भाइयों के लंबी आयु की कामना
Fri, 24 Oct 2025 11:02 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 24 Oct 2025 11:02 AM IST
सार
बड़ी संख्या में भाई और बहनों ने मथुरा पहुंचकर यमुना में स्नान कर पूजा-अर्चना की। ऐसी मान्यता है कि यम द्वितीया पर स्नान करने से उन्हें अकाल मृत्यु का भय नहीं रहता है।
विज्ञापन
प्राची गुप्ता अपने भाई उत्कर्ष गुप्ता का तिलक करते हुए
- फोटो : संवाद
विस्तार
भाई दूज 23 अक्तूबर को पूरे उल्लास व पारंपरिक तरीके से मनाई गई। बहनों ने शुभ मुहूर्त में भाइयों के माथे पर मंगल तिलक कर मिठाई और मिश्री खिलाकर आरती उतारी और उनकी दीर्घायु की कामना की। भाइयों ने भी बहनों को आकर्षक उपहार भेंटकर उनकी रक्षा का संकल्प लिया।
विज्ञापन
बड़ी संख्या में भाई और बहनें एक-दूसरे के घरों पर 22 अक्टूबर को ही पहुंच गए। जो नहीं पहुंच सके वे 23 अक्तूबर की सुबह ही गंतव्य को निकल पड़े। महिलाओं ने घरों में चौक सजाकर यम द्वितीया की कहानी सुनाते हुए भाइयों का तिलक किया। गोला और मिठाई देकर भाइयों की सुख-समृद्धि एवं दीर्घायु की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
बहनों ने भाई दूज पर गोले (नारियल) देने के महत्व व परंपरा को निभाते हुए गोला भेंट किया। इसके चलते बाजार में गोले की काफी मांग रही। उधर, दुकानों पर भी मिठाई की काफी मांग रही। दुकानों पर स्टॉक में रखी हुई मिठाइयां भी बिक गईं। फलों के अलावा सूखे मेवों की भी काफी मांग रही। शहर से बड़ी संख्या में भाई और बहनों ने मथुरा पहुंचकर यमुना में स्नान कर पूजा-अर्चना की। ऐसी मान्यता है कि यम द्वितीया पर स्नान करने से उन्हें अकाल मृत्यु का भय नहीं रहता है।