फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Brilliant public School

85 प्रतिशत सड़क हादसे यातायात नियमों की अनदेखी के कारण होते हैं: एसएसपी

Sat, 02 Nov 2019 01:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
Brilliant public School
जागरूकता माह - फोटो : अमर उजाला
यातायात माह की शुरूआत शुक्रवार को ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल से यातायात जागरूकता रैली निकालकर हुई। डीएम और एसएसपी से रैली को संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जागरूकता पुस्तिका का विमोचन किया।
विज्ञापन


इससे पूर्व एसएसपी और डीएम ने छात्रों को यातायात नियमों की जानकारी दी। बच्चों ने शपथ ली कि वह खुद भी यातायात नियमों का पालन करेंगे साथ ही अपने समाज को भी जागरूक करने में सहभागिता निभाएंगे।
विज्ञापन


रैली से पूर्व एसएसपी आकाश कुलहरि ने छात्रों से कहा कि 85 प्रतिशत सड़क हादसे यातायात नियमों की अनदेखी के कारण होते हैं। छात्र हेयर स्टाइल के चक्कर में हेलमेट नहीं पहनते। पुलिस द्वारा पकड़े जाने पर भावुक अपील कर छूटने की कोशिश करते हैं, जबकि समाज को जागरूक करने में छात्रों की सहभागिता सबसे अधिक होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, डीएम चंद्रभूषण सिंह ने छात्रों से कहा कि वह बिना हेलमेट कभी भी वाहन न चलाए। तेज वाहन चलाने का शौक त्याग दें। खुद जागरूक होने के साथ ही समाज को जागरूक करने का काम करें। साथ ही उन्होंने छात्रों को बताया कि उनका शहर स्मार्ट सिटी की ओर अग्रसर हो रहा है। शहर की सड़कों को चौड़ा किया जा रहा है। इलेक्ट्रिक बसों को जल्द चलाया जाएगा। ई-रिक्शा केवल कालोनियों में चलेंगे। इससे शहर जाम के बोझ से उभर सकेगा।

आरटीओ प्रशासन केडी सिंह ने कहा कि विभाग का उद्देश्य जुर्माना वसूल करना नहीं, बल्कि नियमों का पालन सुनिश्चित करवाना है। इस दौरान एसपी ट्रैफि क अजीजुल हक, आरटीओ प्रवर्तन फरीदउद्दीन, एआटीओ प्रवर्तन अमिताभ चतुर्वेदी, सीओ ट्रैफि क सुरेंद्र सिंह, सीओ विशाल पाण्डेय, प्रशांत सिंह, अनिल समानिया सतीश पाण्डेय आदि मौजूद रहे।


अखबार पढ़ने से छात्र हो रहे जागरूक
ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य श्याम कुंतेल ने छात्रों की तारीफ करते हुए कहा कि विद्यालय के छात्र पढ़ाई के साथ ही देश-विदेश की जानकारी रखने को नियमित अखबार पढ़ते हैं। इससे छात्रों में जागरूकता तो फै ल ही रही है। साथ ही वह अच्छे-बुरे में अंतर करने में तार्किक हैं। कार्यक्रम का संचालन डा.ॅ चंद्रशेखर शर्मा ने किया। इधर, छात्रों ने यातायात संबंधी गीत और एक लघु नाटिका प्रस्तुत की।

ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल से पुलिस यातायात जागरूकता माह के शुभारंभ पर रैली निकालते छात्र।

ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल से पुलिस यातायात जागरूकता माह के शुभारंभ पर रैली निकालते छात्र।- फोटो : CITY OFFICE

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed