फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   BRICS patch placed on all chalk-shrouded street in welcome of cm

सीएम के स्वागत में सब चाक-चौबंद जर्जर सड़क पर लगाए ब्रिक्स के पैबंद

Thu, 16 Nov 2017 02:46 AM IST
अमर उजाला, अलीगढ़
अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Thu, 16 Nov 2017 02:46 AM IST
विज्ञापन
BRICS patch placed on all chalk-shrouded street in welcome of cm
तालानगरी में रामघाट रोड पर इंटरलॉकिंग ब्रिक्स को छिपाने के लिए मिट्टी डालता मजदूर। - फोटो : अमर उजाला
प्रचंड बहुमत से यूपी की सत्ता संभालने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने जो शुरुआती एलान किए थे, उनमें से एक है सड़कों का गड्ढा मुक्ति अभियान। पहले 15 जून, फिर 30 जून और इसके बाद इसकी तारीख आगे बढ़ती गई। लेकिन आज तक रामघाट रोड तालानगरी की सड़क जर्जर हाल है। जिले की प्रमुख सड़क होने के बाद भी इसकी हालात में कोई सुधार नहीं हुआ। 
विज्ञापन


कुछ गड्ढों को मिट्टी डालकर भरा गया, लेकिन एक-दो दिन में ही रोड़ी और मिट्टी निकल गई। अब इस पर इंटरलॉकिंग के ब्रिक्स डालकर गड्ढे भरे जा रहे हैं। ये ब्रिक्स भी ट्रकों के हैवी लोड से गड्ढों से निकलती जा रही हैं। इस बीच सीएम पांच जून को अलीगढ़ आए और कई योजनाओं का शिलान्यास और शुभारंभ कर गए। अब सीएम 18 नवंबर को निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करने आ रहे हैं। इस दौरे को देखते हुए पीडब्ल्यूडी ने इस रोड के गड्ढों को भरना शुरू कर दिया है। अब तक बजट का हवाला देकर काम नहीं करने वाले पीडब्ल्यूडी अफसर अब चाक चौबंद हो गए हैं।
विज्ञापन


अब अचानक बजट कहां से आ गया, ये कोई नहीं बता पा रहा है। इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के सुपरिटेंडेंट इंजीनियर अलीगढ़ प्रदीप रत्नम ने बताया कि आने वाले पखवाड़े में इस सड़क के साथ ही अन्य सड़कों के लिए भी बजट मिलेेगा। जल्द ही इस सड़क को दुरुस्त कर दिया जाएगा। तब तक के लिए पीडब्ल्यूडी के कर्मी ही इंटरलॉकिंग ब्रिक्स से इनके गड्ढों को भर रहे हैं, ताकि थोड़ी राहत मिल सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सड़क का तालानगरी के पास का हिस्सा किमी नंबर 8, 9 और 10 पड़ता है, जो पूरी तरह से उखड़ चुका है। क्वार्सी थाने के पास से शुरू होने वाली जिले की इस सबसे प्रमुख सड़क के पहले सात किमी ठीक हैं। इसके बाद सड़क खराब होती है। इसकी ये हालत तब बनी हुई है, जब प्रदेश के शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह, एटा से भाजपा सांसद राजवीर सिंह, पूर्व विधायक प्रेमलता वर्मा, राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह का पैतृक आवास गांव मढ़ौली इसी सड़क पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed