फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Bricks and stones thrown in dispute over betting liability

Aligarh: सट्टे की देनदारी के विवाद में चले ईंट पत्थर, फायरिंग का आरोप, मुकदम दर्ज

Tue, 14 May 2024 11:56 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 14 May 2024 11:56 PM IST
सार

सट्टे के रुपयों के लेनदेन को लेकर दोनों पक्षों में बहस हो गई। उस समय तो स्टाफ के दखल पर विवाद शांत हो गया। मगर, देर रात फिर मुलाकात होली चौक में दूसरे पक्ष से हो गई। खबर पर दूसरे पक्ष से भी लोग आ गए। दोनों ओर से विवाद के दौरान मारपीट हो गई। आरोप है कि खुद को घिरता देख दूसरे पक्ष ने पथराव कर दिया।

विज्ञापन
Bricks and stones thrown in dispute over betting liability
सासनी गेट क्षेत्र के पला होली चौक में हुए पथराव के मौजूद पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

सट्टे की देनदारी से जुड़े विवाद में सासनी गेट के पला होली चौक इलाके में दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान बचाव में एक पक्ष ने पथराव कर दिया। हालांकि, एक पक्ष ने हवाई फायरिंग का भी आरोप लगाया है। लेकिन, पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की। इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन


भगवान नगर निवासी मूर्ति कारीगर पंकज प्रजापति 13 मई शाम कंपनी बाग के एक बार में दोस्तों संग बैठा था। तभी दूसरे पक्ष का राजवीर वहां आया और सट्टे के रुपयों के लेनदेन को लेकर दोनों पक्षों में बहस हो गई। उस समय तो स्टाफ के दखल पर विवाद शांत हो गया। मगर, देर रात पंकज की मुलाकात होली चौक में दूसरे पक्ष से हो गई। खबर पर दूसरे पक्ष से भी लोग आ गए। दोनों ओर से विवाद के दौरान मारपीट हो गई। 
विज्ञापन


आरोप है कि खुद को घिरता देख दूसरे पक्ष ने पथराव कर दिया। जिससे वहां अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग गए। इस दौरान हवाई फायरिंग का भी आरोप लगाया। मगर पुलिस ने पुष्टि नहीं की। मौके पर पहुंची पुलिस को देख सभी गायब हो गए। बाद में घायल पंकज,मुकेश समेत चार लोग सामने आए। जिनको पुलिस ने जिला अस्पताल भेजा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में पंकज के भाई मुकेश की तहरीर पर राजवीर, भोला, दद्दू, गोपाल, मोहित, नवनीत प्रधान, मुकेश सूर्यवंशी आदि अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया गया है। इधर, इस पूरे मामले में इलाका पुलिस की अनदेखी सुर्खियों में है। जिसमें सट्टे के व्यापार के चलते पुलिस कुछ शांत दिखी। इसी वजह से घटना ने तूल पकड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed