फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Brick-laden tractor-trolley breaks down; two-hour traffic jam

Aligarh News: ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली खराब, दो घंटे जाम

Tue, 15 Sep 2026 02:31 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Brick-laden tractor-trolley breaks down; two-hour traffic jam
कस्बे में अलीगढ़-पलवल मुख्य मार्ग पर सोमवार देर शाम ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली खराब होने से यातायात व्यवस्था चरमरा गई। कस्बे के एक निजी अस्पताल के पास ट्रॉली मुख्य मार्ग पर खड़ी होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम में फंसे राहगीरों और वाहन चालकों को करीब दो से तीन घंटे परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शाम करीब चार बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक खराब हो गई। चालक ने उसे सड़क पर ही खड़ा कर दिया, जिससे यातायात बाधित हो गया। लोगों का आरोप है कि जाम लगने के बावजूद काफी देर तक पुलिसकर्मी यातायात सुचारु कराने के लिए मौके पर नहीं पहुंचे। करीब दो घंटे बाद मिस्त्री बुलाकर ट्रॉली ठीक कराई गई। शाम करीब 6:15 बजे ट्रॉली हटने के बाद यातायात सामान्य हो सका। स्थानीय लोगों ने ऐसे मामलों में पुलिस की तत्काल सक्रियता की मांग की है। थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया है कि ट्रैक्टर खराब होने से जाम लगा था। वाहनों व्यवस्थित तरीके से रवाना किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed