फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Brass bells stolen from temple; jewelry worth lakhs stolen from house.

Aligarh News: मंदिर से पीतल के घंटे और घर से लाखों के जेवर चोरी

Sat, 11 Jul 2026 02:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Brass bells stolen from temple; jewelry worth lakhs stolen from house.
मंदिर से हुई चोरी के बाद मौके पर लगी जुटे ग्रामीण। स्रोत : स्वयं - फोटो : samvad
क्षेत्र में बृहस्पतिवार की रात को चोरों ने दो अलग-अलग स्थानों पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। मंदिर से पीतल के घंटे व एक घर से सोने चांदी के आभूषण चोरी कर लिए।
विज्ञापन

गांव हुसेपुर स्थित माता मंदिर के बाहर लगी हनुमानजी की प्रतिमा से करीब सात किलो का पीतल का घंटा तथा शनिदेव की प्रतिमा से चार छोटे पीतल के घंटे चोरी कर लिए गए। शुक्रवार सुबह पूजा करने पहुंचे श्रद्धालुओं को चोरी की जानकारी हुई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी। इधर, गांव रामनगर निवासी पवन कुमार ने बताया कि वह परिवार के साथ कमरे में सो रहे थे। देर रात चोर कमरे में रखी सेफ का ताला तोड़कर सोने की दो चूड़ियां, एक जंजीर, एक टीका तथा चांदी की दो जोड़ी तोड़ियां और दो कौंधनी चोरी कर ले गए। देर रात करीब दो बजे खटपट की आवाज सुनकर परिवार जागा तो सेफ टूटी मिली और जेवर गायब थे। कार्यवाहक थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों मामलों की जांच शुरू कर दी गई है। चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed