फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   TAD passenger train wheels jammed

Aligarh News: टीएडी पैसेंजर के पहिए हुए जाम, यात्री ट्रेन से नीच उतर आए, अलीगढ़ में खड़ी रही 40 मिनट

Thu, 04 Dec 2025 11:44 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 04 Dec 2025 11:44 AM IST
सार

ट्रेन के रुकने पर यात्री बोगी से नीचे उतर गए। इस बीच ट्रेन में आई खराबी को दूर कर दिया गया। यहां ट्रेन करीब 40 मिनट तक खड़ी रही।

विज्ञापन
TAD passenger train wheels jammed
ब्रेक बाइंडिंग के चलते रूकी टीएडी पैसेंजर ट्रेन - फोटो : संवाद

विस्तार

दिल्ली- हावड़ा रेलवे ट्रैक पर 4 दिसंबर को अलीगढ़ रेलवे स्टेशन और आईटीआई के बीच टीएडी पैसेंजर ट्रेन के पहिए जाम हो गए। इससे ट्रेन करीब 40 मिनट तक खड़ी रही। इस दाैरान यात्री ट्रेन से नीचे उतर आए। रेलवे की टेक्नीशियन टीम ने गड़बड़ी को दूर कराने के बाद उसे गंतव्य को रवाना करा दिया।

विज्ञापन


टूंडला से हाथरस वाया अलीगढ़ होते हुए दिल्ली जाने वाली टीएडी पैसेंजर ट्रेन सुबह करीब 08: 50 पर अलीगढ़ स्टेशन से दिल्ली जाने के लिए रवाना हुई। ट्रेन के आईटीआई के पास पहुंचने पर अचानक पहिए जाम हो गए। इस पर कंट्रोलर को सूचना दी गई तो ट्रेन को रोक दिया गया। इसके बाद माैके पर रेलवे के टीएक्सआर विभाग के अनिल कुमार के नेतृत्व वाली टीम, डिप्टी एसएस राजाबाबू, आरपीएफ के एसआई धीरज चाैधरी आदि माैके पर पहुंच गए। 
विज्ञापन


उधर, ट्रेन के रुकने पर यात्री बोगी से नीचे उतर गए। इस बीच ट्रेन में आई खराबी को दूर कर दिया गया। यहां ट्रेन करीब 40 मिनट तक खड़ी रही। इसके बाद ट्रेन को 09: 40 बजे दिल्ली की ओर रवाना कर दिया गया। उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि ट्रेन पहिया जाम हो जाने के कारण रोकी गई थी। तकनीकी खराबी को दूर कराने के बाद उसे गंतव्य को रवाना करा दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed