फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Students held for cheating in exam in APS college

एपीएस महाविद्यालय में चल रही थी सामूहिक नकल, 14 रेस्टीकेट

Sat, 14 Mar 2020 01:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
Students held for cheating in exam in APS college
प्रतीकात्मक

मथुरा के बाजना स्थित एपीएस महाविद्यालय में शुक्रवार की प्रथम पाली में एक कमरे में जनपद नोडल अधिकारी सोहन सिंह ने सामूहिक नकल पकड़ी। इस दौरान उन्होंने 14 छात्र-छात्राओं को रेस्टीकेट भी किया है। इसके अलावा बल्देव में भी उन्होंने नकलची पकड़े। उन्होंने बताया कि एक-एक विद्यार्थी के पास चार-चार चित्रा गाइड थीं। जिन्हें सामूहिक रूप से पकड़ा है। जबकि अलीगढ़ में आठ नकलची पकड़े गए। जिन्हें भी रेस्टीकेट किया गया है।

विज्ञापन


जनपद नोडल अधिकारी अलीगढ़ के पद पर नामित खैर राजकीय इंटर कालेज के स्नातकोत्तर प्राचार्य सोहन सिंह ने बताया कि उन्हें विश्वविद्यालय से सूचना मिली थी कि सामूहिक नकल चल रही है। इसके बाद उन्होंने अपनी टीम को सीधे मथुरा के लिए रवाना किया। एपीएस महाविद्यालय बाजना मथुरा में प्रथम पाली में बीकॉम तृतीय वर्ष की परीक्षा चल रही थी। यहां एक कमरे में सामूहिक रूप से नकल चल रही थी। परीक्षार्थियों के हाथों में चित्रा गाइड, मॉडल पेपर थे। यहां उन्होंने 11 छात्र व तीन छात्राओं को पकड़ा और उनको रेस्टीकेट कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद वह आरएसएस पीजी कॉलेज बल्देव दाऊजी पहुंचे। यहां दूसरी पाली में बीएससी प्रथम वर्ष के गणित की परीक्षा में एक परीक्षार्थी नकल करते हुए पकड़ा गया। बल्देव के लीला देवी महाविद्यालय मदना में बीकॉम प्रथम वर्ष का एक छात्र नकल करते हुए पकड़ा गया। दोनों को भी रेस्टीकेट कर दिया है। जबकि अलीगढ़ में इगलास के बनी सिंह महाविद्यालय में एक, खैर के कृष्णा महाविद्यालय सुजानपुर में एक, चौ. साहब सिंह बौहरे सुजानपुर खैर में 3, आरजे कालेज रायपुर टप्पल में 3 परीक्षार्थी नकल करते हुए पकड़े गए। उन्होंने बताया कि इन आठ में से डीएस कालेज के फ्लाइंग स्क्वायड ने दो स्कूलों में छह नकलची पकड़े हैं। इन सभी को भी रेस्टीकेट कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed