{"_id":"5d17457d8ebc3e3cdd79c058","slug":"boyfriend-burn-alive-to-girl-in-hathras","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरफिरे आशिक ने युवती को जिंदा जलाकर कर मार डाला , लंबे समय से कर रहा था परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरफिरे आशिक ने युवती को जिंदा जलाकर कर मार डाला , लंबे समय से कर रहा था परेशान
Sat, 29 Jun 2019 04:33 PM IST
Vikas Kumar
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 29 Jun 2019 04:33 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांव नगला अलगर्जी में एक सिरफिरे आशिक ने एक लड़की को जिंदा जला डाला। उसे गंभीर हालत में पहले अलीगढ़ और फिर आगरा ले जाया गया लेकिन इस दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। घटना की रिपोर्ट मृतका के पिता ने दर्ज कराई है। पुलिस ने कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। पुलिस चारपाई व कुछ सामान आदि को कब्जे में ले लिया है और छानबीन कर रही है। फोरेंसिक टीम ने भी जांच-पड़ताल की है।
विज्ञापन
थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांव नगला अलगर्जी निवासी बांकेलाल की छोटी बेटी कीर्ति (23 वर्ष) को गांव का ही एक युवक काफी समय से परेशान करता था। बांकेलाल व उनका परिवार मेहनत मजदूरी कर अपना गुजारा करता है। परिजनों की मानें तो कीर्ति ने इसकी शिकायत अपने परिजनों से भी की थी। इसका नतीजा यह हुआ कि कई साल पहले परिजनों ने कीर्ति की पढ़ाई भी छुड़वा दी और वह घर पर ही रहने लगी। उसके बाद आरोपी उमेश की थी शादी हो गई और उसके दो बच्चे भी हुए लेकिन फिर भी वह कीर्ति को हासिल करना चाहता था और उसे अक्सर फोन करता था।
विज्ञापन
परिजनों के मुताबिक शुक्रवार की देर रात उमेश ने कीर्ति को फोन कर बुलाना चाहा तो कीर्ति ने उससे स्पष्ट रूप से मना कर दिया। इसके बाद रात्रि में जब वह अपने घर में सो रही थी तो आरोप है कि एकाएक उमेश वहां आया और उसने तेल डालकर माचिस जलाकर कीर्ति को जला दिया। आग लगाने के बाद उमेश वहां से भाग गया। कीर्ति गंभीर रूप से झुलस गई। परिजनों ने 100 नंबर डायल कर पुलिस को वहां बुलाया। पुलिस मौके पर पहुंच गई और उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। वहां से उसे अलीगढ़ भेज दिया गया लेकिन अलीगढ़ से भी उसे रेफर कर दिया गया तो परिजन अलीगढ़ से उसे उपचार के लिए फिर हाथरस जिला अस्पताल ले आए। शनिवार की सुबह उसे हाथरस से फिर आगरा रेफर कर दिया गया। आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज ले जाने तक उक्त युवती ने दम तोड़ दिया। उसके बाद पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम कराया। अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा के अलावा कोतवाली निरीक्षक हाथरस गेट जितेंद्र कुमार दीखित ने मय फोर्स के घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतका के पिता बांकेलाल ने आरोपी उमेश शर्मा पुत्र उदयवीर निवासी नगला अलगर्जी थाना हाथरस गेट के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले में जांच-पड़ताल की जा रही है। आरोपी उमेश भी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होगा। लड़की के पिता का कहना है कि लड़का इस लड़की को परेशान करता था।
सिद्धार्थ वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक