{"_id":"68bfbb40c1d8d6e062068898","slug":"boyfriend-accused-of-killing-his-girlfriend-arrested-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिव इन में रहते साथ: मां-बाप से अलग रहने की जिद पर ली प्रेमिका की जान, पुडुचेरी में बेच रहा था चांट, दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिव इन में रहते साथ: मां-बाप से अलग रहने की जिद पर ली प्रेमिका की जान, पुडुचेरी में बेच रहा था चांट, दबोचा
Tue, 09 Sep 2025 10:59 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 09 Sep 2025 10:59 AM IST
सार
आरोपी ने स्वीकारा कि वह ज्योति से शादी करना चाहता था। मगर वह शादी करके मां-बाप से अलग रहने की जिद पर अड़ी थी। उसे यह भी संदेह था कि वह किसी अन्य से भी बात करती है। साथ में उसने खुद अपना गर्भपात भी करा दिया था। इसी गुस्से में उसने हत्या की योजना बनाई।
विज्ञापन
हत्यारोपी गिरफ्तार
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ में महुआ खेड़ा थाना अंतर्गत बघेल नगर में किराये पर युवक संग लिव-इन में रह रही मजदूर परिवार की युवती की हत्या के मामले में डेढ़ माह बाद आरोपी युवक पकड़ा गया। उसने स्वीकारा है कि वह उससे शादी करना चाहता था लेकिन वह जिद पर थी कि अगर शादी करके रहना है तो मां-बाप से अलग रहना होगा। इसी गुस्से में हुए विवाद में हत्या की थी।
विज्ञापन
मूल रूप से बिहार की पुष्पा देवी धनीपुर में किराये पर रहती हैं। उनकी सबसे बड़ी 26 वर्षीय बेटी ज्योति छह माह से कृष्णा नाम के युवक संग बघेल नगर में तोताराम के मकान में किराये पर लिव-इन में रह रही थी। तीन जुलाई को ज्योति का शव कमरे में पड़ा मिला था। पोस्टमार्टम में गला दबाकर हत्या होना उजागर हुआ। पुलिस ने मां की तहरीर पर कृष्णा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
8 सितंबर को हाल मुरथल हरदुआगंज व मूल राजमार्गपुर अतरौली निवासी कृष्णा उर्फ किशन शर्मा को दबोच लिया गया। उसने ज्योति की हत्या करना स्वीकारा। एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक के अनुसार आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
हत्या के बाद पहुंचा पुडुचेरी, बेच रहा था चाट
एसपी सिटी के अनुसार पुलिस पूछताछ में आरोपी ने स्वीकारा कि वह ज्योति से शादी करना चाहता था। मगर वह शादी करके मां-बाप से अलग रहने की जिद पर अड़ी थी। उसे यह भी संदेह था कि वह किसी अन्य से भी बात करती है। साथ में उसने खुद अपना गर्भपात भी करा दिया था। इसी गुस्से में उसने हत्या की योजना बनाई। झगड़े के बाद ज्योति की हत्या कर दो घंटे तक कमरे में ही रुका। रात में तीन बजे करीब वहां से भाग गया। आरोपी पुडुचेरी में चाट बेच रहा था। उस पर पहले से चोरी के आदि के मुकदमे हैं, वह जेल भी गया है।