फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Both AMU students did not reach to answer, sought time

जवाब देने नहीं पहुंचे एएमयू के दोनों छात्र, मांगा समय

Sun, 09 Oct 2022 01:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 01:03 AM IST
सार

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के दो इंजीनियरिंग छात्रों के बीच हुई मारपीट के मामले में दोनों छात्र शनिवार को अनुशासन समिति के समक्ष जवाब देने नहीं पहुंचे।इसी तरह का संदेश साहिल की ओर से भिजवाया गया है।

विज्ञापन
Both AMU students did not reach to answer, sought time

विस्तार

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के दो इंजीनियरिंग छात्रों के बीच हुई मारपीट के मामले में दोनों छात्र शनिवार को अनुशासन समिति के समक्ष जवाब देने नहीं पहुंचे। एक तरफ रहवर दानिश ने समय मांग लिया, जबकि साहिल की ओर से भी यही संदेश भिजवाया गया। अब सोमवार को उन्हें बुलाने के लिए फिर से नई तारीख नियत की जाएगी।
विज्ञापन

तीन अक्तूबर को सुलेमान हॉल में हुई मारपीट की इस घटना में दोनों ओर से आरोप लगाए गए हैं। इसके अलावा, साहिल की ओर से अनर्गल आरोप लगाकर मुद्दे को तूल दिया गया। हालांकि पुलिस जांच में आरोप झूठे पाए गए, मगर एएमयू इंतजामिया ने इस मामले में दोनों को नोटिस भेजकर शनिवार दोपहर में अनुशासन समिति के समक्ष पेश होने के लिए कहा था, जिसमें वे अपना जवाब दाखिल करते कि उनमें झगड़ा क्यों हुआ था।
विज्ञापन

रहवर ने एएमयू को पत्र लिखा है कि अभी वह मानसिक रूप से जवाब देने की स्थिति में नहीं है। इसलिए उसे समय दिया जाए। इसी तरह का संदेश साहिल की ओर से भिजवाया गया है। इसे लेकर अब एएमयू इंतजामिया की ओर से तय किया गया है कि सोमवार को फिर से समय नियत कर दोनों को बुलाने का संदेश भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

साहिल नहीं छोड़ेगा जिला, रहवर होगा कोर्ट में हाजिर
दोनों ओर से दर्ज मुकदमे के आधार पर दोनों पर धारा 41 ए के तहत नोटिस दिए गए हैं। इसके बाद दोनों को शर्त के आधार पर छोड़ा गया है। शर्त है कि साहिल इस दौरान विवेचना में सहयोग करते हुए जिला नहीं छोड़ेगा। कभी भी बुलाए जाने पर थाने आएगा और पूछताछ में सहयोग करेगा। इसी तरह रहवर को भी थाने आना होगा। साथ में जिस न्यायालय से शांति भंग में जमानत मिली है। उस न्यायालय में प्रत्येक तारीख पर हाजिर होना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed