फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Boom in auto sector on diwali

दिवाली पर खूब जगमगाया ऑटोमोबाइल सेक्टर

Wed, 09 Dec 2020 01:59 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 01:59 AM IST
विज्ञापन
Boom in auto sector on diwali
राहुल दक्ष, अलीगढ़।
विज्ञापन

कोरोना काल से अंधेरे में डूबा ऑटोमोबाइल सेक्टर दिवाली पर खूब जगमगाया। संभागीय परिवहन विभाग की नवंबर में अलीगढ़ जिले में पंजीकृत हुए नये वाहनों की रिपोर्ट से यह खुलासा हुआ है। दिवाली पर बिक्त्रस्ी का आलम यह रहा कि पूरे वित्तीय वर्ष की बिक्त्रस्ी के सापेक्ष 25 प्रतिशत वाहन सिर्फ नवंबर माह में ही बिके। इस आंकड़े से डीलर्स से लेकर परिवहन विभाग के अधिकारियों ने राहत की सांस ली है। डीलर्स को व्यापार और परिवहन विभाग को राजस्व में बूम मिला है।
नवरात्र-दिवाली के सीजन में 3325 बाइक, 822 कार बिकीं
जिले में ऑटोमोबाइल सेक्टर ने नवरात्र में रफ्तार पकड़ी और दिवाली तक खूब दम भरा। इस सीजन में 3325 बाइक और 822 कार बिकीं। वहीं, किसानों ने 160 ट्रैक्टर भी खरीदे। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि आलू के दामों की उछाल से किसान भी खूब मालामाल हुए हैं। इधर, व्यावसायिक वाहनों की बिक्त्रस्ी में भी उछाल हुआ। पूरे वित्तीय वर्ष में 917 व्यावसायिक वाहन बिके, इनमें से 220 वाहन सिर्फ नवंबर माह में ही बिके। इनमें भी टूर एंड ट्रैवल्स एजेंसी के संचालकों ने 55 कारें खरीदीं।
विज्ञापन

इन बिंदुओं पर जारी हुई रिपोर्ट
20556 निजी वाहन पूरे वित्तीय वर्ष में बिके
917 माल-सवारी वाहक वाहन पूरे वित्तीय वर्ष में बिके
4721 निजी वाहन सिर्फ नवंबर में बिके
220 माल-सवारी वाहक वाहन सिर्फ नवंबर में बिके
कोरोना काल की शुरूआत से ही ऑटोमोबाइल सेक्टर में मंदी छाई हुई थी। नवरात्र और दिवाली के सीजन में इस सेक्टर को बूम दिया है। परिवहन विभाग को भी राजस्व भी प्राप्ति हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रंजीत सिंह, एआरटीओ प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed