फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Booking in trains done only up to 60 days in advance

Train Ticket booking : पहले होती थी 120 दिन पहले, अब 60 दिन पहले तक ही करा सकेंगे ट्रेनों में आरक्षण

Sat, 02 Nov 2024 03:22 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 02 Nov 2024 03:22 PM IST
सार

अभी तक 120 दिन पहले तक रिजर्वेशन कराने की सुविधा मिलती थी। अब यात्री 60 दिन पहले तक ही ट्रेन टिकट की बुकिंग कर सकेंगे।

विज्ञापन
Booking in trains done only up to 60 days in advance
रेलवे टिकट बुकिंग। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

रेलवे ने एक नवंबर से रेलवे टिकट की एडवांस बुकिंग को लेकर नया नियम लागू कर दिया है। अब यात्री 60 दिन पहले तक ही ट्रेन टिकट की बुकिंग कर सकेंगे। अभी तक 120 दिन पहले तक रिजर्वेशन कराने की सुविधा मिलती थी।

विज्ञापन


हालांकि, रेलवे ने साफ किया है कि नया नियम पहले से बुक किए गए टिकटों पर लागू नहीं होगा। जिन टिकटों की बुकिंग 31 अक्तूबर 2024 तक 120 दिनों के एडवांस रिजर्वेशन के तहत की गई हैं, वे मान्य रहेंगी। नई आरक्षण अवधि के तहत 60 दिनों से ज्यादा की बुकिंग पर निरस्तीकरण की सुविधा मिलेगी। इसमें गोमती एक्सप्रेस जैसी कुछ एक्सप्रेस ट्रेनों के लिए कोई बदलाव नहीं किया गया है, जिनमें पहले से ही कम समय की आरक्षण अवधि लागू है। विदेशी पर्यटकों के लिए 365 दिनों की सीमा में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है।
विज्ञापन


उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि टिकटों की ज्यादा कैंसिलेशन और सीटों की बर्बादी को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। 120 दिन का एडवांस रिजर्वेशन का समय बहुत लंबा हो जाता था। रिजर्वेशन समय-सीमा में कटौती से रेलवे को सबसे ज्यादा सुविधा विशेष ट्रेनों को चलाने की योजना बनाने में होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed