फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Bohra Dharmaguru Syedna again became AMU's Chancellor

बोहरा धर्मगुरु सैयदना फिर बने एएमयू के कुलाधिपति

Mon, 03 Dec 2018 02:22 AM IST
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Mon, 03 Dec 2018 02:22 AM IST
विज्ञापन
Bohra Dharmaguru Syedna again became AMU's Chancellor
AMU - फोटो : file photo
 बोहरा समुदाय के धर्मगुरु डॉ. सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन रविवार को लगातार दूसरी बार अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलाधिपति (चांसलर) चुन लिए गए। नवाब छतारी इब्ने सईद खां भी फिर सह कुलाधिपति चुन लिए गए हैं। वहीं इब्ने सीना अकादमी के अध्यक्ष एवं यूनानी चिकित्सा के प्रख्यात विद्वान पद्मश्री प्रो. सैयद जिल्लुर रहमान को विश्वविद्यालय का मानद कोषाध्यक्ष चुना गए हैं। 50 सालों में पहली बार तीनों प्रतिष्ठित पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ है।
विज्ञापन



एएमयू कोर्ट की विशेष बैठक रविवार को सुबह एनआरएससी क्लब में आयोजित की गई। करीब डेढ़ सौ सदस्यों में से 103 ही इसमें शामिल हुए। मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. जहीरउद्दीन ने चुनाव परिणाम की घोषणा की। तीनों पदाधिकारियों का कार्यकाल तीन वर्ष के लिए होगा। कुलपति प्रो. तारिक मंसूर ने कहा कि विश्वविद्यालय के अति महत्वपूर्ण पदों पर संस्था के हमदर्द, अनुभव रखने वाली महान विभूतियों के चुनाव से विश्वविद्यालय को लाभ पहुंचेगा तथा संस्था विकास के पथ पर अग्रसर होगी। बैठक में कोर्ट सदस्य एवं भाजपा के सांसदों सतीश गौतम, राजवीर सिंह राजू भैया, कुंवर भारतेंद्र, भोला सिंह आदि में से कोई शामिल नहीं हुआ। छात्र नेताओं ने भी एलान किया था कि कोर्ट की बैठक में आने पर सांसद सतीश गौतम का विरोध करेंगे। 
विज्ञापन




उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व 2015 में एएमयू के कुलपति रह चुके पद्मश्री महमूद उर रहमान को पराजित कर डॉ. सैयदना कुलाधिपति निर्वाचित हुए थे। एएमयू पीआरओ आफिस के एमआईसी प्रो. शाफे किदवई ने बताया कि 50 साल में पहली बार ऐसा हुआ है कि तीनों पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed