फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Body of soldier son found in farm drain

Aligarh News: खेत की नाली में मिला जवान के बेटे का शव, कान के पास गोली का निशान

Sat, 09 Dec 2023 11:58 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 09 Dec 2023 11:58 PM IST
सार

नयाबास के किसान नहर किनारे अपने खेतों की ओर गए तो वहां रास्ते में बाइक खड़ी दिखी। देखा तो बाइक में चाबी लगी हुई थी। खेत में सिंचाई के लिए बनाई गई नाली के पानी में एक युवक का शव औंधे मुंह पड़ा हुआ था। सूचना पर कोतवाल विजयकांत शर्मा पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन
Body of soldier son found in farm drain
मृतक अरविंद उर्फ जयवीर सिंह - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

गोंडा-खैर मार्ग स्थित नयाबास नहर के किनारे तलेसरा की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते के पास 9 दिसंबर की सुबह एक युवक का शव खेत के नाली में पड़ा मिला। मृतक की पहचान कस्बा निवासी सीआरपीएफ जवान राजेंद्र सिंह के पुत्र अरविंद उर्फ जयवीर सिंह (23) के रूप में हुई है। युवक के कान के पास गोली लगने जैसा घाव है। एसपी ग्रामीण पसाश बंसल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

विज्ञापन


नयाबास के किसान नहर किनारे अपने खेतों की ओर गए तो वहां रास्ते में बाइक खड़ी दिखी। देखा तो बाइक में चाबी लगी हुई थी। खेत में सिंचाई के लिए बनाई गई नाली के पानी में एक युवक का शव औंधे मुंह पड़ा हुआ था। सूचना पर कोतवाल विजयकांत शर्मा पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। युवक की पहचान कस्बा गोंडा के मुख्य बाजार निवासी अरविंद उर्फ जयवीर सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह के रूप में हुई। राजेंद्र सिंह सीआरपीएफ में कश्मीर में कार्यरत हैं, वे तलेसरा गांव के मूल निवासी हैं, दशकों से गोंडा में मकान बनाकर परिवार सहित रह रहे हैं।
विज्ञापन


घटनास्थल पर डाॅग स्क्वॉड व विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम को मौके पर बुला लिया गया, जिसने साक्ष्य एकत्रित किए। अरविंद दो भाइयों में छोटा था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया। समाचार लिखे जाने तक परिवार की ओर से तहरीर नहीं दी गई थी। युवक के कान के पास गोली का निशान है। पुलिस को मौके से युवक का मोबाइल भी मिला है। वहां से करीब 200 मीटर दूर खैर मार्ग पर लॉज है, जिसमें 8 दिसंबर रात्रि विवाह समारोह भी था।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना पर फील्ड यूनिट व डॉग स्क्वायड द्वारा साक्ष्य एकत्रित किए गए हैं। युवक के सिर पर चोटों के निशान हैं। परिजनों से तहरीर मिलने पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। - राजीव द्विवेदी, सीओ खैर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed