फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   body of a young man was found in a car at Talanagri

Aligarh News: कार में मिली युवक की लाश, पिस्टल भी पड़ी मिली, दवा विक्रेता के बेटे का है शव

Mon, 27 Jan 2025 10:14 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 27 Jan 2025 10:14 AM IST
सार

बताया जा रहा है कि मूल रूप से अकराबाद निवासी दवा विक्रेता राजू यादव का परिवार शहर के कावेरी वाटिका इलाके में रहता है। उनके बेटे समीर यादव का शव कार में बंद मिला है। जांच में आत्महत्या का अंदेशा जताया जा रहा है।

विज्ञापन
body of a young man was found in a car at Talanagri
कार में शव मिलने पर जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ के क्वार्सी क्षेत्र में तालानगरी के आवासीय क्षेत्र के सर्विस रोड पर 26 जनवरी रात में दवा व्यापारी के कार सवार पुत्र ने खुद के सीने में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। 27 जनवरी सुबह अवैध पिस्टल सहित युवक का शव अंदर से लॉक कार में ही पाया गया। सनसनीखेज वारदात की खबर पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दिया है। कारणों को लेकर जांच की जा रही है।

विज्ञापन


मूल रूप से अकराबाद मैन बाजार निवासी राजकुमार उर्फ राजू यादव का कस्बे में दवा का पुराना व बड़ा कारोबार है। मगर वे एक दशक से क्वार्सी क्षेत्र की कावेरी वाटिका कालोनी में मकान बनाकर परिवार सहित रहते हैं। तीन बच्चों में सबसे छोटा बेटा 22 वर्षीय समीर यादव रोजाना की तरह 26 जनवरी को पिता के साथ कार से अकराबाद से दुकान बंद कर सात बजे करीब घर लौटा और फिर कार लेकर जिम जाने की कहकर निकल गया। मगर रात भर नहीं लौटा। 
विज्ञापन


इधर, सुबह 27 जनवरी सुबह साढ़े सात तालानगरी में संत फिदेलिस स्कूल के सामने वाली पट्टी पर आवासीय क्षेत्र के सर्विस रोड पर टहलने निकले लोगों ने टाटा नेक्सोन कार खड़ी देखी, जिसमें अंदर ड्राइविंग सीट पर युवक बैठा मिला। मगर हिल-डुल नहीं रहा था। इस सूचना पर क्वार्सी पुलिस, सीओ व फॉरेंसिक टीम पहुंच गई। मगर गाड़ी अंदर से लॉक होने के कारण नहीं खुली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर गाड़ी नंबर के आधार पर सूचना देकर परिजन बुलाए गए और घर से लाई गई चाभी से गाड़ी खोली गई। अंदर देखा गया तो युवक समीर मृत था और सीने में गोली लगी हुई थी। गाड़ी में ही अंदर अवैध पिस्टल पड़ी थी और मोबाइल आदि सामान भी सुरक्षित मिला। उसमें देखी गई चेट व कॉल डिटेल और फॉरेंसिक जांच के आधार पर इसे आत्महत्या माना गया। शव पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दिया गया। दोपहर में शव का अकराबाद पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया गया। 

प्रकरण आत्महत्या का है। प्रथम दृष्टया परिवार से बातचीत व मोबाइल की जांच से यह प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। मोबाइल की कॉल डिटेल निकवाई गई है। उससे आगे और जानकारी होगी। परिवार ने किसी तरह के विवाद, कलह आदि से इंकार किया है।-अभय पांडेय सीओ तृतीय

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed