{"_id":"605a49268ebc3e8d17722b5b","slug":"body-found-in-a-drain-city-office-news-ali2594018111","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्वार्सी चौराहे पर नाले में मिला कारीगर का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्वार्सी चौराहे पर नाले में मिला कारीगर का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्वार्सी क्षेत्र में मंगलवार को तंदूर कारीगर का शव नाले में पड़ा मिला। शव की शिनाख्त कर ली गई है। नशे की हालत में नाले में गिरकर मौत होने की आशंका जताई जा रही है।
क्वार्सी के गली नंबर 1 में रहने वाले दुलीचंद का 20 वर्षीय बेटा अजय कुमार शादी व अन्य समारोह में तंदूर लगाने का काम करता था। मंगलवार सुबह अजय का शव क्वार्सी चौराहे पर नाले में पड़ा मिला। राहगीरों की नजर शव पर पड़ी तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जेसीबी के माध्यम से शव को नाले से निकाला।
मृतक के पास से मिले कागज आदि से उसके घर पर सूचना दी गई। पिता ने शव की शिनाख्त की। अजय की मौत की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। अजय के पिता मजदूरी आदि करते हैं। उन्होंने बताया कि उनके दो बेटों में अजय सबसे बड़ा था। क्वार्सी पुलिस ने आशंका जताई है कि अजय नशे की हालत में नाले में गिर गया और इसी के चलते उसकी मौत हो गई। पिता ने बताया कि वह सोमवार शाम को सात बजे घर से निकला था। जब देर रात घर नहीं पहुंचा तो उसकी तलाश की गई। लेकिन उसका कोई पता नहीं लगा। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।