फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Blueprint to make the Smart city

शहर को सुंदर बनाने का खाका खींचा, साइन बोर्ड, रंग और तारों को दुरुस्त करेंगे

Thu, 11 Feb 2021 01:32 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
Blueprint to make the Smart city
व्यापारियों एवं उद्यमियों के साथ बैठक करते कमिश्नर गौरव दयाल । - फोटो : CITY OFFICE
फसाड इंप्रूवमेंट ड्राइव के तहत शहर को खूबसूरत बनाने का खाका खींच लिया गया है। बुधवार को मंडलायुक्त गौरव दयाल की अध्यक्षता में कमिश्नरी सभागार में स्मार्ट सिटी की उक्त अवधारणा को साकार करने पर मंथन हुआ। जिसमें अधिकारियों के साथ प्रमुख व्यापारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

मंडलायुक्त गौरव दयाल ने कहा कि आपका शहर स्मार्ट सिटी बन रहा है। विकास कार्य प्रगति पर हैं, लेकिन किसी भी शहर की छवि का आकलन उसके बाजारों, मार्गों, यातायात व्यवस्था, साफ-सफाई आदि के माध्यम से बड़ी आसानी से किया जा सकता है। इसलिए फसाड इंप्रूवमेंट ड्राइव के तहत शहर को खूबसूरत बनाने में सभी का सहयोग अपेक्षित है। उन्होंने शहर को खूबसूरत बनाने के लिए व्यापारियों एवं उद्यमियों से सुझाव भी प्राप्त किए। डीएम चंद्रभूषण सिंह ने कहा कि शहर आपका है, अधिकारी तो आते-जाते रहते हैं। यदि कोई अधिकारी नेक-नियत एवं ईमानदारी के साथ शहर के लिए कुछ करना चाहता है तो आप भी सहयोग करें। जिस प्रकार से यातायात प्रबंधन में जनपदवासियों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया गया है, ठीक उसी प्रकार से फसाड इंप्रूवमेंट ड्राइव के तहत साथ दें।
विज्ञापन

बैठक में अपर एडीएम सिटी राकेश कुमार मालपाणी, एडीएम न्यायिक राकेश कुमार पटेल, सिटी मजिस्ट्रेट विनीत कुमार सिंह, एसडीएम कोल अनीता यादव, एसीएम रंजीत सिंह, सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह, अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्ता, व्यापारी नेता प्रदीप गंगा, धर्मेंद्र अग्रवाल, विवेक बगई, मानव महाजन, गोपाल गुप्ता, शैलेंद्र टिल्लू, आमिर, आबिद, मोनू अग्रवाल, गौरव सिंघल, राजेश अग्रवाल, ओपी राठी, वाईएम झा, सतीश माहेश्वरी, कमल गुप्ता, नौशाद खां, गुलशेर खां, जियान अहमद, शिव शंकर शर्मा, राजकुमार, प्रशांत गोयल, दिनेश कुमार अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फसाड इंप्रूवमेंट ड्राइव के कार्य
1-सभी दुकानों/इमारतों/मकानों की दीवारों को दुरुस्त कर ऑफ व्हाइट रंगों से पेंट किया जाए।
2-समस्त सरकारी व गैर-सरकारी भवनों की बाउंड्री वॉल को मरम्मत कराते हुए दुरुस्त किया जाए।
3-सभी प्रयास हों कि भवन सुंदर व आकर्षक दिखें। बाहर से देखने पर कमी न दिखे।
4-नोडल अधिकारी का प्रयास हों कि शहर साफ-सुथरा, स्वच्छ व सुंदर दिखे।
साइन बोर्ड ऐसे ठीक होंगे
1-सभी दुकानों के बोर्ड जो पुराने हो गए हैं, उनका नवीनीकरण कराया जाए व यदि रंग पुराना हो चुका हो तो उसको दोबारा पेंट कराया जाए।
2-यथा-संभव प्रत्येक दुकान पर एक ही बोर्ड लगाएं। एक से ज्यादा अनावश्यक बोर्ड को हटवा दिया जाए।
3-सक्षम दुकानदार ग्लो साइन बोर्ड लगवाएं। यथा संभव साइन बोर्ड का आकार व साइज एक समान रखने का प्रयास किया जाए।
4-सभी साइन बोर्ड को एक समान ऊंचाई पर स्थापित कराया जाए ताकि पूरे बाजार को देखने पर सभी साइन बोर्ड एक ही ऊंचाई पर दिखें।
कैनोपी ऐसे दुरुस्त होगी
1-पुराने व जीर्ण-शीर्ण कैनोपी को हटाकर नए कैनोपी लगवाए जाएं।
2-यथासंभव टीन के कैनोपी को प्रयोग न करके प्लास्टिक शीट के आधुनिक कैनोपी जो एल्युमिनियम फ्रेम पर टिकाये जाते हैं, उन्हीं को इस्तेमाल में लाएं।
उलझे तार ठीक करें
1-दुकान/भवन स्वामी बाहर दखाई देने वाले तारों को एक गुच्छे में करें या उनको ढक लें।
2-बिजली के खंभों से निकलने वाले ढीले तारों का एक साथ गुच्छे में बांध दिया जाए।
3-सभी टीवी केबिल आपरेटर्स अपने बिखरे हुए तारों को एकल गुच्छे में बांधें।
--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed