फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Blood Donation Camp

83 रक्तदाता बने महादानी, 332 लोगों की बचेगी जिंदगानी

Wed, 15 Jun 2022 01:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Blood Donation Camp
रक्तदाताओं के साथ अतिथि। - फोटो : CITY OFFICE
विश्व रक्तदाता दिवस पर मलखान सिंह जिला अस्पताल में मंगलवार को अमर उजाला फाउंडेशन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से रक्तदान शिविर में 83 लोग रक्तदान कर महादानी बने। 83 यूनिट रक्त से 332 जरूरतमंद लोगों की जान बचेगी। शिविर में रक्तदाताओं का जोश और उत्साह देखने लायक था। महिला हों या पुरुष, सब रक्तदान करने में आगे रहे।
विज्ञापन

इस दौरान शिविर का उद्घाटन मंडलायुक्त गौरव दयाल, कोल विधायक अनिल पाराशर, शहर विधायक मुक्ता संजीव, पूर्व विधायक संजीव राजा ने फीता काटकर किया। इसके बाद अतिथियों को पुष्प गुच्छ, स्मृति चिह्न भेंट करके और माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया। सुबह नौ बजे रक्तदान करने का सिलसिला शुरू हो गया जो कि अपरान्ह तीन बजे तक चलता रहा। पहले रक्तदाता वीरपुरा गभाना के देवेंद्र प्रताप गौतम रहे। शिविर में शहर के अलावा ग्रामीण अंचलों से भी लोग रक्तदान करने आए। इसमें 83 लोगों ने रक्तदान किया। एक यूनिट रक्त से चार लोगों का जीवन बचता है। 83 यूनिट रक्त से 332 लोगों की जान बचेगी। इस दौरान अतिथियों ने अपने संबोधन में रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाते हुए इसे एक पुनीत कार्य बताया। अतिथियों ने अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रक्तदानियों और सहयोगी संस्थाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. ललित उपाध्याय ने किया।
विज्ञापन

ये किए गए सम्मानित
सर्वाधिक 198 वीं वार रक्तदान करने वाले गभाना के अजय सिंह, 43 वीं वार रक्तदान करने वाले अतुल राजा जी, 41वीं वार करने वाले यदुवंश सहाय, महेंद्र सिंह को रक्तदानी के रूप में सम्मानित किया गया। इसके अलावा आयोजन में सहयोगी संस्थाओं को भी सम्मानित किया गया। जिनमें कौटिल्य एकेडमी, उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स अलीगढ़, हेल्पिंग यू सोसाइटी, श्री गुरु सिंह सभा देहली गेट, डेरा सच्चा सौदा अलीगढ़, हैंडस फॉर हेल्प अलीगढ़, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा अलीगढ़, सत्यमन मानव सेवा संस्था गभाना, करणी सेना अलीगढ़, सलमानी एकता मंच, बाबा दीप सिंह सेवा सोसाइटी अलीगढ़, मानव कल्याण सेवा संस्थान, सर्व शक्ति सेवा संस्था, सावन कृपाल रुहानी मिशन, संत निरंकारी सत्संग भवन, मानवता का कल्प वृक्ष समिति जट्टारी, ज्ञान महाविद्यालय, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, मोबाइल डीलर एसोसिएशन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रक्तदान शिविर का आयोजन करना एक पुनीत कार्य है। रक्तदान करने वाले व्यक्ति को यह पता नहीं होता है कि उसका रक्त किसके काम आ रहा है। इसलिए रक्तदान, महादान है। शिविर की सफलता के लिए शुभकामनाएं देता हूं।
-गौरव दयाल, मंडलायुक्त
अमर उजाला की तरफ से यह आयोजन सराहनीय है। लोगों के जीवन को लेकर अमर उजाला फिक्रमंद है। इसके लिए मैं उनकी आभारी हूं। सभी स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए। इससे शरीर में कोई कमजोरी नहीं आती है।
-मुक्ता संजीव, शहर, विधायक
रक्तदान, जीवनदान और महादान है। जीवन-मरण के बीच फंसे व्यक्ति को एक बूंद रक्त मिल जाए तो उसकी जिंदगी बच सकती है। महादानी के पवित्र निर्णय से किसी की जीवन बनाती है। रक्तदाता लोगों के लिए प्रेरक भी बनेंगे।
-अनिल पाराशर, कोल, विधायक
-रक्तदाताओं की उमड़ी भीड़ देखकर काफी खुशी हो रही है। इसमें महिला और पुरुषों की भागीदारी सराहनीय है। रक्तदान करने से शरीर में कमजोरी आ जाती है, यह एक भ्रांति है। इसलिए रक्तदान करना चाहिए। आपके रक्त से किसी अनजान व्यक्ति की जान बच सकती है।-संजीव राजा पूर्व विधायक

ये रहे मौजूद
वरिष्ठ भाजपा नेता सुनील पांडेय, भाजपा नेता राजेंद्र वार्ष्णेय चीफ, डीएमओ राहुल कुलश्रेष्ठ, कोयला मंत्रालय की निदेशक शशी सिंह, सत्येंद्र सिंह, कौटिल्य एकेडमी से डायरेक्टर लोकेश चौधरी, इंजी.नरेश सिंह, ठा. कमलप्रताप सिंह, जैकी ठाकुर, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष अमित गोस्वामी, ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष निखिल माहेश्वरी, प्रमेंद्रपाल सिंह गुड्डू, निशित शर्मा, मनू चौधरी, बल्देव चौधरी सीटू, जय यादव, तनिष्क प्रताप सिंह, कल्पना सिंह जादौन, मनू पांडेय, शिवम अग्रवाल, सपा नेता आमिर आबिद, गौरी पाठक, लोकेश जादौन, ठा.सौभांष सिंह, दीपक शर्मा आजाद, वसीम अहमद, पंकज शर्मा, ब्लड बैंक से यतेंद्र सेंगर, श्याम कुमार, प्रीती गुप्ता, अक्षय कुमार, अरविंद कुमार, इशाक सैफी, सुरेश, आदित्य आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed