{"_id":"644ac1db5a8de5b41e00d1e4","slug":"blacklist-the-executing-agency-for-delay-in-construction-aligarh-news-c-2-ali1009-103351-2023-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: आरएमपीएस यूनिवर्सिटी की निर्माणदायी संस्था पर कार्रवाई, काली सूची में डालने की संस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: आरएमपीएस यूनिवर्सिटी की निर्माणदायी संस्था पर कार्रवाई, काली सूची में डालने की संस्तुति
Fri, 28 Apr 2023 12:11 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Apr 2023 12:11 AM IST
सार
राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय की निर्माण प्रगति की समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री एवं जिला प्रशासन द्वारा लगातार श्रमिकों की संख्या बढ़ाकर दो शिफ्टों में कार्य कराए जाने के निरंतर आदेश के बाद भी मौके पर अपेक्षा के अनुरूप काम नहीं कराया जा रहा है न ही श्रमिकों की संख्या में बढ़ोत्तरी की गई है।
विज्ञापन
डीएम इंद्र विक्रम सिंह समीक्षा बैठक में
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय एवं अटल आवासीय विद्यालय टमकौली-गभाना के निर्माण कार्य में हो रही देरी के लिए निर्माणदायी संस्था के प्रमुख को डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने निर्धारित मानक एवं गुणवत्तापूर्वक कार्य न होने पर उन्हें काली सूची में डालने के लिए शासन को संस्तुति भेजने के निर्देश दिए। कलक्ट्रेट स्थित कार्यालय कक्ष में समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य कर रहे परियोजना प्रबंधकों को निर्देशित किया कि कार्य मानक एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से शासन द्वारा निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कराए जाएं।
विज्ञापन
राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय की निर्माण प्रगति की समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री एवं जिला प्रशासन द्वारा लगातार श्रमिकों की संख्या बढ़ाकर दो शिफ्टों में कार्य कराए जाने के निरंतर आदेश के बाद भी मौके पर अपेक्षा के अनुरूप काम नहीं कराया जा रहा है न ही श्रमिकों की संख्या में बढ़ोत्तरी की गई है। डीएम ने राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय के लचर निर्माण कार्य, कंपनी के कार्य व्यवहार एवं आचरण को ध्यान में रखते हुए कंपनी को काली सूची में डाले जाने की संस्तुति शासन को भेजने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
अटल आवासीय विद्यालय की समीक्षा में पाया गया कि कार्य पूर्ण किए जाने के लिए जो समय मांगा गया था उसके अनुरूप कार्य नहीं किया जा रहा है। वर्तमान में अधिकतर भवनों में विद्युतीकरण, सैनिटरी फिटिंग और पेंटिंग का कार्य चल रहा है। अटल आवासीय विद्यालय में नियुक्त प्रधानाचार्य को निर्देशित किया गया कि वह आवास के निर्माण पर स्वयं निगाह बनाए रखें। बैठक में अधिशासी अभियंता लोनिवि विश्व बैंक इंद्रपाल, सहायक अभियंता अरविंद कुमार, दिशा अग्रवाल, डीएसटीओ संजय कुमार, उप श्रम आयुक्त सियाराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन