फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Black fungus cases increased in the country after the second wave

दूसरी लहर के बाद देश में ब्लैक फंगस के मामले बढ़े : प्रोफेसर आफताब

Thu, 01 Jul 2021 01:13 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
Black fungus cases increased in the country after the second wave
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जेएन मेडिकल कॉलेज के ईएनटी विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर मोहम्मद आफताब ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर के बाद देश में ब्लैक फंगस के मामले बढ़े हैं और इनमें ज्यादातर मरीजों के दिमाग और नासिका तंत्र में संक्रमण हुआ है।
विज्ञापन

वह पैथालोजी विभाग द्वारा ईएनटी और कम्यूनिटी मेडिसिन विभाग के सहयोग से ब्लैक फंगस विषय पर क्लिनिको पैथोलॉजिकल कांफ्रेंस (सीपीसी) में संबोधित कर रहे थे। इसमें ब्लैक फंगस के बढ़ते मामलों के अलावा इसके निदान पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि जेएनएमसी में आपातकालीन आधार पर ब्लैक फंगस के आपरेशन किये जा रहे हैं। प्रोफेसर आफताब ने कहा कि नियमित रूप से इस प्रकार के कार्यक्रम के आयोजनों से स्नाकोतर छात्रों और अन्य लोगों को फायदा होगा। उन्होंने रोगियों को दिए जाने वाले उपचार और उसके तौर-तरीकों के बारे में बताया।
विज्ञापन

पैथालोजी विभाग के प्रोफेसर मोहम्मद जसीम हसन और सहायक प्रोफेसर डाक्टर रूकैया अफरोज ने रोग के निदान में प्रयोग होने वाली पैथाफिजीयोलोजी और रूपात्मक पहलू के अलावा चुनौतियों पर चर्चा की। कम्यूनिटी मेडिसिन विभाग के डॉक्टर सलीम मोहम्मद ने अलीगढ़ तथा देश व दुनिया भर में इस बीमारी के वर्तमान परिदृश्यों के पहलुओं पर प्रकाश डाला। पैथालोजी विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर एसएच आरिफ ने आभार जताया। सीपीसी में विभाग के शिक्षकों ने रेजीडेंट्स व ऑनलाइन भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed