फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   BKU submitted a memorandum to the DM in the name of the PM.

Aligarh News: पीएम के नाम डीएम को भाकियू ने सौंपा ज्ञापन

Thu, 21 May 2026 02:53 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
BKU submitted a memorandum to the DM in the name of the PM.
डीएम को ज्ञापन सौंपते हुए भाकियू पदा​धिकारीगण - फोटो : samvad
भारतीय किसान यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को प्रधानमंत्री के नाम पांच सूत्री ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में केंद्र सरकार द्वारा पिछले सप्ताह खरीफ सीजन की 14 फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित करने को किसानों के साथ धोखा बताया। मक्का पर 10 रुपये और मूंग पर 12 रुपये क्विंटल समर्थन मूल्य घोषित कर किसानों के साथ मजाक किया गया है। यह सरासर किसानों के साथ अन्याय है।
विज्ञापन

ज्ञापन में सामान्य धान का समर्थन मूल्य 3500 रुपये, मक्का का 3500 रुपये, बाजरा का 4000 रुपये, उड़द-मूंग का 10 हजार रुपये, कपास का 12 हजार रुपये प्रति क्विंटल घोषित करने की मांग की गई है। इसके अलावा सभी पेट्रोलियम पदार्थों को दस फीसदी जीएसटी स्लैब में लाने, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में सभी फसलों के लिए गाटा संख्या को इकाई मानने की मांग की गई। सभी खाद्यान्न फसलों दलहन, तिलहन, फल, फूल, सब्जी, बागवानी आदि को डॉ.स्वामीनाथन की सिफारिशों के अंतर्गत लाने तथा सांसदों व विधायकों के पेंशन, वेतन व भत्ते आदि को समाप्त करने की मांग भी की गई है। ज्ञापन देने वालों में भाकियू के पूर्व जिला महासचिव चौधरी नवाब सिंह, प्रमोद कुमार वर्मा, सतेंद्र पाल सिंह, प्रेम सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed