फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   BKU creates ruckus at Gabhana toll regarding free vehicle removal

Aligarh News: वाहन निशुल्क निकालने को लेकर टोल पर भाकियू का हंगामा, दिया ज्ञापन

Fri, 01 Mar 2024 12:37 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 01 Mar 2024 12:37 AM IST
सार

भाकियू बलराज गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी अपने सैकड़ों पदाधिकारियों के साथ टोल पर पहुंच गए। उनका आरोप था कि उनके वाहनों को फ्री में नहीं निकाला जा रहा है। टोल कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों से अभद्रता करते है।

विज्ञापन
BKU creates ruckus at Gabhana toll regarding free vehicle removal
गभाना टोल प्लाजा पर हंगामा करते भाकियू कार्यकर्ता - फोटो : संवाद

विस्तार

टोल प्लाजा पर गाड़ियों को फ्री में निकलवाने को लेकर भाकियू के दो संगठनों ने 29 फरवरी को टोल प्लाजा पर हंगामा किया। इसमें स्वराज गुट, बलराज गुट के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल थे। प्रदर्शनकारियों ने हंगामा करते हुए टोल कर्मचारियों के साथ नोकझोंक की। संगठनों के पदाधिकारियों, पुलिस व टोल प्रबंधन के बीच हुई वार्ता के बाद हंगामा शांत हुआ।
विज्ञापन


भाकियू बलराज गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी अपने सैकड़ों पदाधिकारियों के साथ टोल पर पहुंच गए। उनका आरोप था कि उनके वाहनों को फ्री में नहीं निकाला जा रहा है। टोल कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों से अभद्रता करते है। पदाधिकारियों ने टोल पर पहुंचकर बूम खोलना शुरू कर दिया। कर्मचारियों ने बूम नहीं खोलने दिए तो उनसे नोकझोंक शुरू हो गई।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस व टोल प्रबंधन के बीच हुई वार्ता के बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए। इस दौरान रेखा सिवाल, विपिन खारी, राकेश भड़ाना, रिंकू भड़ाना, शुभम शर्मा, मयंक किसौली, साेमेश शर्मा आदि मौजूद रहे। इसी बीच भाकियू स्वराज गुट के बुलंदशहर के जिलाध्यक्ष अशोक शर्मा भी टोल पर पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके संदेश पर गाड़ियां टोल से नहीं निकाली जा रही है। उन्होंने भी हंगामा किया और टोल मैनेजर को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों की मांगों के समर्थन में दिया ज्ञापन
भाकियू स्वराज गुट के जिलाध्यक्ष अशोक शर्मा ने तहसीलदार प्रिया गर्ग को किसानों की समस्या को लेकर ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा कि एमएसपी पर कानून बने, किसानों का कर्ज माफ किया जाए, आंदोलन के दौरान किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस किए जाएं। संगठन ने संयुक्त किसान मोर्चा की मांगों का भी समर्थन किया। स्वराज गुट से अजय लोधी, विनय कुमार, अरमान, शाहआलम, मोहित सिंह, विनोद चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed