{"_id":"620bf6472e3ed2445c4417d5","slug":"bjp-workers-shouted-slogans-at-bannadevi-police-station-aligarh-news-ali285240292","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : भाजपाइयों ने किया बन्नादेवी थाने का घेराव, नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : भाजपाइयों ने किया बन्नादेवी थाने का घेराव, नारेबाजी
विज्ञापन
थाना बन्नादेवी का घेराव करते भाजपाई। विज्ञप्ति
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने थाना बन्नादेवी का घेराव किया और सीओ मोहसिन खान के खिलाफ नारेबाजी की। सीओ मोहसिन खान पर अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर उपाध्यक्ष आमिर जैदी के साथ बदसलूकी का आरोप लगाया।
सोमवार की रात उपाध्यक्ष आमिर जैदी बाइक से दिल्ली गेट से सिविल लाइंस की तरफ जा रहे थे। रास्ते में पुलिस की चेकिंग चल रही थी।
सीओ द्वितीय मोहसिन खान उपस्थित थे। आमिर अपनी गाड़ी के कागज दिखाने सीओ के पास पहुंचे। आरोप है कि सीओ द्वितीय उनके साथ अभद्रता करने लगे और कहने लगे कि मैं तुम्हारा भाई कैसे हो गया। मेरा नाम लेने की तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई। जब आमिर ने विरोध किया तो सीओ द्वितीय आपे से बाहर हो गए और मारपीट कर दी। सूचना के बाद भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता थाना पहुंच गए। लेकिन रात में सीओ से बात नहीं हो सकी। भाजपा कार्यकर्ता मंगलवार सुबह थाने पहुंच गए और घेराव कर नारेबाजी करने लगे। भाजपा नेता सीओ को बुलाने की मांग कर रहे थे। बाद में सीओ मोहसिन खान भाजपा नेताओं के पास पहुंचे। अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर अध्यक्ष इमरान सैफी ने कहा कि सीओ द्वारा खेद प्रकट करने के बाद मामला शांत हुआ। इस अवसर पर अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष कामरान बहादुर, संजय शर्मा, सोनू जाटव, राजकुमार चौहान, राकेश, डॉ. नबी हसन, इमरान बाबी, महमूद अब्बासी, तनवीर, बबलू, जहीर नकवी, मोहम्मद इकबाल आदि मौजूद थे।
वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार से कागज मांगे गए तो वह नाम लेकर जान पहचान बताते हुए संबंध निकालने में लगा था ताकि उसे बिना चेकिंग के जाने दिया जाए। उसके पास कागज नहीं थे। इसी बात को तूल दिया गया है।
विज्ञापन
- मोहसिन खान, सीओ द्वितीय