फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   BJP won on the election strength of rifle: Bijendra

राइफल की दम पर जीती भाजपा : बिजेंद्र

Mon, 12 Jul 2021 12:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
BJP won on the election strength of rifle: Bijendra
सपा नेता एवं पूर्व सांसद बिजेंद्र सिंह ने कहा कि पंचायत चुनाव में भाजपा के समर्थकों ने खुलेआम राइफल की दम पर डरा धमका कर वोट डलवाया है। जिपं सदस्यों के बाद बीडीसी सदस्यों को बंधक बनाया गया। भाजपा के जिलाध्यक्ष ऋषिपाल सिंह ने शनिवार को गंगीरी ब्लॉक में मजिस्ट्रेट से बदसलूकी की है, उन्होंने कहा था कि तुम्हें किसने मजिस्ट्रेट बनाया है। मौके पर भाजपा के कुछ हथियारबंद लोग बीडीसी सदस्यों को वहां लेकर पहुंचे और वोट डलवाया। शिकायत होने पर पुलिस ने असलह लेकर आए दो युवकों को थाने पहुंचाया। भाजपा नेताओं की ये दबंगई ज्यादा दिन तक नहीं चलेगी। विधानसभा चुनाव 2022 में उनको इसका करारा सबक मिल जाएगा।
विज्ञापन

बिजेंद्र सिंह रविवार को मैरिस रोड स्थित होटल में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष से लेकर ब्लॉक प्रमुख पद तक के चुनाव में भाजपाइयों ने पूरे प्रदेश में आतंक का माहौल बनाया है। जनता ने इसको देखा है। धनबल, बंदूक, सत्ता और पुलिस के साथ चुनाव जीता गया है। इस पर भाजपा अपनी पीठ ठोक रही है। पीएम मोदी भी यूपी सरकार को बधाई दे रहे हैं। वह इसकी कड़े शब्दों में निंदा करते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता महंगाई, भ्रष्टाचार, सत्ता के आंतक से परेशान है। लोगों पर अनावश्यक दबाव बनाया जा रहा है। डरा धमका कर होने वाली राजनीति ज्यादा दिन तक नहीं चलती है। जब पूर्व सांसद से पूछा गया कि गंगीरी में सपा के समर्थन से जीती ब्लॉक प्रमुख वीरबती के परिजन शाम को भाजपा नेता राजू भैया का आशीर्वाद लेने क्यों पहुंचे..? तो सांसद ने इसका स्पष्ट जवाब नहीं दिया। बोले, इस बारे में वही बेहतर बता सकती हैं। आखिर उनके सामने क्या मजबूरी थी। इस मौके पर कपिल शर्मा, मनोज चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed