फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   bjp want to fight between hindu and muslim : Dr. masood

हिंदू-मुस्लिम को लड़ा रहे भाजपाई ः डॉ. मसूद

Sun, 14 Jul 2019 01:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
bjp want to fight between hindu and muslim : Dr. masood
जवार गांव में जनसभा को संबोधित करते रालोद के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मसूद अहमद - फोटो : IGLASS
रालोद के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मसूद अहमद ने कहा कि सत्ता में बने रहने के लिए भाजपा व संघ के लोग समाज में नफरत फैला रहे हैं और हिंदू-मुस्लिम को लड़ाने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वह परिवर्तित हिंदू राजपूत के साथ रामजी के वंशज हैं। भाजपा के एक बड़े पदाधिकारी की भतीजी की शादी मुस्लिम युवक के साथ हुई। वहां पर पार्टी के बड़े-बड़े राजनेता पहुंचे और आशीर्वाद दिया। चौधरी चरण सिंह आरएसएस व भाजपा के विरोधी थे। उन्होंने कहा कि चौधरी साहब ने कहा था कि भाजपा आई तो पूंजीपतियों का शासन देश पर हो जाएगा, वही होने जा रहा है। हमारी बुनियादी आवश्यक सेवाओं का निजीकरण किया जा रहा है, फिर जनता का कल्याण कैसे होगा। उन्होंने दावा किया कि उपचुनाव रालोद जनमत के बल पर जीतेगा। डॉ. मसूद ने कहा कि चौधरी अजित सिंह व चौ. जयंत को जनता ने नहीं, बल्कि ईवीएम ने हराया है। उन्होंने जाट समाज के लोगों से कहा कि जयंत चौधरी व रालोद को मिटाओगे तो तुम्हारा नामोनिशां नहीं रहेगा। सभा को राष्ट्रीय सचिव यशपाल बघेल, जियाउर्रहमान, कप्तान सिंह चाहर, मास्टर वीरेंद्र, रामरस पौनिया, दुर्गेश बघेल, मालती चौधरी, सीपी धनगर, दुर्गेश बघेल. प्रदीप सिंह गुड्डू, नरेंद्र धनगर, वीरेंद्र सिंह, केवल सिंह, सुमन दिवाकर, सुरेंद्र सिंह, हंबीर सिंह, राजेश सिंह ने संबोधित किया। संचालन नवाब सिंह छोंकर ने किया। अध्यक्षता मजीद चौधरी ने की।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रदेश मीडिया प्रभारी जावेद अहमद, जिलाध्यक्ष रामबहादुर चौधरी, रामवीर सिंह, फूल सिंह धनगर, मुकेश धनगर, अमित ठेनुआं, राजेश चौधरी, शाहिद खान, सुमन दिवाकर, ओमवीर दिवाकर, बीएल प्रेमी, नरेंद्र सिंह धनगर, जीपी पुष्कर, गुड्डू चौधरी, डॉ. सलाम, सलीम, अलीम, कलुआ चौधरी, साबिर, खलील आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed