{"_id":"6a23ce4cb568f6796b0fc8f6","slug":"bjp-state-vice-president-mobile-phone-hacked-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Cyber Crime: भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष का मोबाइल किया हैक, छह हजार लोगों से मांगे रुपये, कई लोगों ने भेजे भी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Cyber Crime: भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष का मोबाइल किया हैक, छह हजार लोगों से मांगे रुपये, कई लोगों ने भेजे भी
Sat, 06 Jun 2026 01:08 PM IST
Chaman Kumar Sharma
नगेश शर्मा, अमर उजाला, अलीगढ़
नगेश शर्मा, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sat, 06 Jun 2026 01:08 PM IST
सार
एक जून को उनके पास फोन आया, जिसमें फोन करके वाले ने कहा कि स्टेट प्रेसिडेंट ने उनके लिए जरूरी पार्सल भेजा है, किसी समर्थक को भेजकर पार्सल मंगा लें। एक फोन नंबर भी दिया जिसपर पार्सल लेने के लिए बात करने के लिए कहा गया। इसी दाैरान उनका व्हाट्सएप और मोबाइल नंबर हैक कर लिया गया।
विज्ञापन
व्हाट्स एप पर रुपये मांगने का भेजा गया संदेश, फेसबुक पर हैक होने की जानकारी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा का व्हाट्सएप और मोबाइल नंबर हैक कर लिया गया। हैकर्स ने करीब 6000 लोगों को व्हाट्सएप पर मेसेज कर रुपये मांगे। यूपी, पंजाब समेत कई स्थानों के भाजपा कार्यकर्ताओं ने करीब दो लाख रुपये भेज भी दिए। जानकारी होने पर आगरा के साइबर थाने में शिकायत की गई और फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट जारी कर अपने शुभचिंतकों और समर्थकों को सतर्क किया। पुलिस हैकर्स की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
मूलत: हाथरस निवासी उत्तर प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा विद्यार्थी परिषद के लंबे समय तक संगठन मंत्री, आरएसएस के प्रांत प्रचारक और पंजाब में भाजपा के संगठन महामंत्री रह चुके हैं। एक जून की दोपहर करीब एक बजे उनका व्हाट्सएप और मोबाइल नंबर हैक कर लिया गया। हैकर्स उनके नंबर का उपयोग कर लोगों से पैसों की मदद मांगने में जुट गए। करीब 6000 शुभचिंतकों और समर्थकों को मेसेज भेजा, जिसमें लिखा था कि मुझे अर्जेंट कुछ पैसे चाहिए। यह मेसेज जैसे ही समर्थकों ने देखा तो वे चाैंक गए और इस मेसेज की सत्यता की पुष्टि करने के लिए दिनेश शर्मा को फोन किए। जैसे ही यह जानकारी दिनेश शर्मा को मिली तो उन्होंने समर्थकों को बताया कि उनकी तरफ से कोई पैसा नहीं मांगा गया है।
विज्ञापन
जब लगातार फोन आए तो समझ में आया कि फोन हैक कर लिया गया है। उन्होंने तत्काल फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट जारी कर मोबाइल हैक होने की जानकारी दी और धनराशि न देने की अपील की। दिनेश शर्मा ने बताया कि इस मामले की जानकारी आगरा के साइबर थाने को दी गई है। पुलिस हैकर्स की तलाश कर रही है। तीन दिन से उनके पास हैकर्स के मैसेज को लेकर फोन आ रहे हैं। यूपी और पंजाब समेत कई स्थानों के समर्थक करीब दो लाख रुपये भेज भी चुके हैं।
विज्ञापन
स्टेट प्रेसिडेंट का पार्सल बताकर किया फोन हैक
दिनेश शर्मा ने बताया कि एक जून को उनके पास फोन आया, जिसमें फोन करके वाले ने कहा कि स्टेट प्रेसिडेंट ने उनके लिए जरूरी पार्सल भेजा है, किसी समर्थक को भेजकर पार्सल मंगा लें। एक फोन नंबर भी दिया जिसपर पार्सल लेने के लिए बात करने के लिए कहा गया। इसी दाैरान उनका व्हाट्सएप और मोबाइल नंबर हैक कर लिया गया।