फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   BJP State Executive Aligarh 16 Leaders 6 New Faces

भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी: अलीगढ़ से 16 नेता, छह नए चेहरे शामिल, सांसद सतीश गौतम का नाम सूची से हटाया

Tue, 27 Oct 2026 10:19 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Tue, 27 Oct 2026 10:19 AM IST
सार

प्रदेश कार्यकारिणी के तीन विशेष आमंत्रित सदस्यों की सूची में भी फेरबदल हुआ है। सांसद सतीश गौतम का नाम इस सूची से हटाया गया है, जबकि शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह, राजस्व राज्यमंत्री सुरेंद्र दिलेर और सांसद अनूप वाल्मीकि को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।

विज्ञापन
BJP State Executive Aligarh 16 Leaders 6 New Faces
सांसद सतीश गौतम का नाम सूची से हटाया - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

विधानसभा चुनाव 2027 से पहले भाजपा ने प्रदेश कार्यकारिणी में अलीगढ़ के प्रतिनिधित्व का दायरा बढ़ाकर स्थानीय सियासत में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है। कहा जा रहा है कि कुछ दावेदार जो चुनाव के वक्त मुखर हो सकते थे, उनके असंतोष को थमाने का काम इस सूची के जरिये किया गया है।

विज्ञापन


प्रदेश कार्यकारिणी में जिले से छह नए सदस्यों को जगह मिली है। वर्ष 2021 में आठ कार्यकारिणी सदस्यों के मुकाबले अब यह संख्या बढ़कर 12 हो गई है। विशेष और स्थायी आमंत्रित सदस्यों को मिलाकर अलीगढ़ से प्रदेश स्तर पर प्रतिनिधित्व करने वालों की संख्या 16 हो गई है।
विज्ञापन


पार्टी के इस फेरबदल को विधानसभा चुनाव से पहले संगठन में अलग-अलग नेताओं को जिम्मेदारी देने और उनकी राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं को साधने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है। प्रदेश कार्यकारिणी में किसे जगह मिली और किसका नाम हटाया गया, इसे लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं शुरू हो गई हैं। इनमें कुछ ऐसे नाम भी हैं, जिन्हें आगामी विधानसभा चुनाव में दावेदार के रूप में देखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

विशेष आमंत्रित सदस्यों में भी बदलाव
प्रदेश कार्यकारिणी के तीन विशेष आमंत्रित सदस्यों की सूची में भी फेरबदल हुआ है। सांसद सतीश गौतम का नाम इस सूची से हटाया गया है, जबकि शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह, राजस्व राज्यमंत्री सुरेंद्र दिलेर और सांसद अनूप वाल्मीकि को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। वहीं, पूर्व मंत्री राजवीर सिंह राजू को एटा से विशेष आमंत्रित सदस्य की जिम्मेदारी दी गई है। प्रदेश कार्यकारिणी में अलीगढ़ के नेताओं की बढ़ी भागीदारी को संगठनात्मक विस्तार के साथ आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, नई जिम्मेदारियों का चुनावी दावेदारी पर क्या असर पड़ेगा, यह आने वाले समय में स्पष्ट होगा।

अलीगढ़ से प्रदेश कार्यकारिणी में पुराने नाम
टप्पल की पूर्व ब्लाक प्रमुख शशि सिंह, सुनील पांडेय, राजीव अग्रवाल, पूर्व विधायक चौ. सतपाल सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष ठा. गोपाल सिंह, पूर्व मेयर आशुतोष वार्ष्णेय।

एक नजर में

  • प्रदेश कार्यकारिणी में अलीगढ़ से नए नाम : एमएलसी ऋषिपाल सिंह, धर्मेंद्र चौधरी, विवेक सारस्वत, मानव महाजन, पूनम बजाज और पूर्व विधायक रामसखी कठेरिया।
  • विशेष आमंत्रित सदस्य : प्रदेश राज्य मंत्री संदीप सिंह, राजस्व राज्य मंत्री सुरेंद्र दिलेर और सांसद अनूप वाल्मीकि
  • स्थायी आमंत्रित सदस्य : एमएलसी डॉ. तारिक मंसूर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed