फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   BJP Spokesman says Historian Prof. Irfan Habib should read history again

‘नाम वापसी’ का काम कर रही सरकार, बदलने का नहीं, प्रो. इरफान फिर से इतिहास पढ़ने की नसीहत

Mon, 12 Nov 2018 04:08 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Mon, 12 Nov 2018 04:08 AM IST
विज्ञापन
BJP Spokesman says Historian Prof. Irfan Habib should read history again
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. चंद्र मोहन ने कहा कि योगी आदित्यनाथ की सरकार शहरों का नाम बदलने का नहीं बल्कि नाम वापसी का काम कर रही है। यह सब जनता की भावनाओं को देखते हुए किया जा रहा है। यह गौरव की बात है। 
विज्ञापन


डॉ. चंद्रमोहन रविवार को एक कार्यक्रम के सिलसिले में अलीगढ़ आए थे। बारहद्वारी स्थित भाजपा महानगर कार्यालय में उन्होंने पत्रकारों से कहा कि चाहे इतिहासकार प्रो. इरफान हबीब हो या कोई और। 
विज्ञापन


कुंठित मानसिकता के लोग ही इलाहाबाद का नाम प्रयागराज करने का विरोध कर रहे हैं। इतिहासकार प्रो. इरफान हबीब को तो फिर से इतिहास पढ़ना चाहिए। आज भी देश की जनता की जुबान पर प्रयागराज ही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका एतिहासिक महत्व है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने इस धरती से तुष्टीकरण की नीति को खत्म किया है। अब यह सरकार अयोध्या में दीपावली और ब्रज में होली खेलती है। रक्षाबंधन त्योहार पर बहनों की सुरक्षा पर विचार करती है। अभी नया उत्तर प्रदेश बनाने का काम चल रहा है।  

पूर्व विधायक मुकुल उपाध्याय का बसपा से निष्कासन एवं भाजपा में शामिल होने की अटकलों के सवाल पर डॉ. चंद्रमोहन ने कहा कि बसपा एवं सपा खात्मे की ओर हैं। अखिलेश यादव की उपलब्धि मुजफ्फरनगर दंगा एवं जवाहर बाग कांड है। 

आज सपा या बसपा किसी में उत्तर प्रदेश के 80 सीटों पर अकेले लड़ने का साहस नहीं है। सब घबराए हुए हैं। हमारी पार्टी किसी को अछूत नहीं मानती। मुकुल उपाध्याय आवेदन करेंगे तो विचार किया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि भाजपा ने एक घराने एवं तुष्टीकरण की नीति से देश को बाहर निकाला है। यह भाजपा की बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि भाजपा गरीब, वंचित, दलितों के लिए काम करती है।

 राम मंदिर के सवाल पर प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा जन आकांक्षाओं के अनुरूप कार्य कर रही है। हम अयोध्या में भव्य राम मंदिर शीघ्रता से चाहते हैं। मनीष राय, शैलेंद्र गुप्ता, वैभव गौतम, संजय टाइल्स, संजय गोयल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed