फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   BJP, seeking 'welfare', should tell why did not call Babu ji in the foundation stone of Ram temple

‘कल्याण’ चाह रही भाजपा बताए राम मंदिर शिलान्यास में बाबू जी को क्यों नहीं बुलाया

Fri, 27 Aug 2021 11:51 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
BJP, seeking 'welfare', should tell why did not call Babu ji in the foundation stone of Ram temple
अलीगढ़ : सपा नेता व पूर्व सांसद चौधरी बिजेंद्र सिंह साथ में मनोज चौधरी, पंडित कपिल शर्मा, लोहिया वा - फोटो : CITY OFFICE
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

पूर्व सांसद चौ. बिजेंद्र सिंह ने पूर्व सीएम कल्याण सिंह के निधन के बाद से अभी तक भाजपा की जबरदस्त श्रद्धांजलि पर शुक्रवार को कई सवाल दागे।
मैरिस रोड स्थित होटल में पत्रकारवार्ता ने उन्होंने कहा कि बाबू जी सुबह उनके सपने में आए थे। उन्होंने खुद ये सवाल उठाने के लिए प्रेरित किया। पूर्व सांसद ने कहा कि आज पीएम मोदी, सीएम योगी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह सहित तमाम दिग्गज नेता उनको याद कर रहे हैं। लेकिन जब श्रीराम मंदिर का शिलान्यास हुआ उस वक्त उनकी याद किसी को नहीं आई। बाबू जी लखनऊ में थे और शिलान्यास कार्यक्रम में जाने के लिए तैयार थे, लेकिन मंदिर आंदोलन के नायक को नहीं बुलाया गया। इसी तरह से दो बार उनको मुख्यमंत्री रहते हुए हटाया गया। जिससे नाराज होकर उन्होंने अपनी जनक्रांति पार्टी बनाई थी और भाजपा को समूल नष्ट करने का बीड़ा उठाया था। कुछ दिन वह सपा में भी रहे। अगर भाजपा में उनका सम्मान बना रहता तो वह ऐसा क्यों करते।

पूर्व सांसद ने कहा कि सिर्फ पिछड़ा वोट बैंक के खातिर भाजपा के बड़े नेता उनके दुखद निधन पर राजनीति कर रहे हैं। आगामी विधानसभा चुनाव 2022 नजदीक हैं इसलिए सीएम योगी यहां बने रहे। अन्यथा वह खुद अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हुए थे। उस वक्त उन्होंने कोरोना संक्रमण का जिक्र किया था, अब भी कोरोना संक्रमण चल रहा है। आखिर सीएम योगी ने अब संक्रमण का ध्यान क्यों नहीं रखा। इस मौके पर फुरकान मिर्जा, कपिल शर्मा सहित अन्य सपाई उनके साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed