फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   BJP ruckus Quarsi police station

अलीगढ़ः क्वार्सी थाने का घेराव कर साढ़े तीन घंटे तक भाजपाइयों ने किया हंगामा

Sat, 21 Aug 2021 12:54 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
BJP ruckus Quarsi police station
कब्रिस्तान मामले को लेकर थाने पहुंचे भाजपाई। - फोटो : CITY OFFICE
भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार शाम साढ़े तीन घंटे तक क्वार्सी थाने का घेराव कर हंगामा किया। इस दौरान भाजपा नेताओं की पुलिस अधिकारियों से तीखी नोकझोंक हुई। कब्रिस्तान प्रकरण में नेताओं एवं कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज होने से भाजपाई भड़के हुए हैं। बाद में अधिकारियों के 24 अगस्त को दोनों पक्षों को बैठाकर मामले के निस्तारण के आश्वासन पर भाजपाई वहां से गए।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले क्वार्सी थाना क्षेत्र के गोविला गैस गोदाम वाली गली स्थित कब्रिस्तान की जमीन को लेकर जमकर हंगामा हुआ था। पुलिस की रिपोर्ट पर एसीएम द्वितीय अंजुम बी की कोर्ट से 20 लोग को 107/16 के तहत पाबंद किया गया है, जिसमें 10 भाजपा के नेता एवं कार्यकर्ता है। इससे आक्रोशित भाजपा नेता शुक्रवार को शाम करीब 5.30 बजे क्वार्सी थाने में गिरफ्तारी देने पहुंच गए। भाजपा नेताओं का कहना है कि अगर उनकी गलती है तो गिरफ्तार किया जाए। अगर पुलिस की गलती है तो अधिकारी माफी मांगे। थाने में भाजपा के महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत, नगर निगम के उपसभापति डॉ. मुकेश शर्मा, पूर्व महापौर शकुंतला भारती, महानगर उपाध्यक्ष यतेंद्र वाईके, पुष्पेंद्र सिंह जादौन, वैभव गौतम, संजय पंडित सहित दर्जनों नेता एवं कार्यकर्ता पहुंच गए। भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता करीब साढे़ तीन घंटे तक थाने का घेराव कर हंगामा करते रहे और पुलिसकर्मी मूकदर्शक बने रहे।
विज्ञापन

सूचना के बाद सीओ श्वेताभ पांडेय पहुंच गए। इंस्पेक्टर विजय सिंह के कार्यालय में भी भाजपा नेताओं ने तीखे तेवर दिखाए। वीडियो बना रहे पुलिसकर्मी को भाजपा नेताओं ने आड़े हाथ लिया। भाजपा नेताओं ने पुलिस अधिकारियों पर सपा सरकार की तरह तुष्टीकरण की नीति अपनाने का आरोप लगाया। नोकझोंक के दौरान बाबरी मंडी प्रकरण में कपिल वार्ष्णेय पर गुंडा एक्ट एवं जिला बदर की कार्रवाई होने एवं कनवरीगंज मामले में व्यापारियों को नोटिस दिए जाने का मामला भी उठाया। महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत एवं पार्षद पुष्पेंद्र सिंह जादौन ने बताया कि सीओ ने 24 अगस्त तक मामला सुलझाने का आश्वासन दिया है। अगर मुकदमा वापस नहीं लिया गया तो भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता सड़क पर उतरेंगे। घेराव करने वालों में संजू बजाज, अजय गुप्ता, राहुल चेतन, मुकेश मदन, विजय तोमर, शैलेंद्र गुप्ता, पीपी राघव, अजीत चौधरी, भगत सिंह भगवासियां आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा के इन नेताओं पर दर्ज हुआ है मुकदमा
नगर निगम के उपसभापति डॉ. मुकेश शर्मा, पूर्व उपसभापति एवं हिंदू जागरण मंच के प्रदेश मंत्री पुष्पेंद्र सिंह जादौन, पार्षद विजय तोमर, मंडल मंत्री हरिओम शर्मा, दीपक शर्मा आजाद, बूथ अध्यक्ष गिर्राज माहेश्वरी, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अमित राघव, मंडल मंत्री अजीत चौधरी, युवा मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष डॉ. अभय पचौरी, लोकेश जादौन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed