फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   BJP Protest in Aligarh

हिंदुओं का कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे मुलायम और आजम

Tue, 01 Dec 2015 01:40 AM IST
अलीगढ़
अलीगढ़ Updated Tue, 01 Dec 2015 01:40 AM IST
विज्ञापन
BJP Protest in Aligarh
अलीगढ़। पूर्व मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता चौधरी लक्ष्मी नारायण ने कहा कि जब औरंगजेब हिंदुओं का कुछ नहीं बिगाड़ पाया तो मुलायम सिंह और आजम खां हमारा क्या कर पाएंगे। उन्हाेंने कहा कि प्रदेश सरकार का भाईचारा मात्र एक जाति एवं एक धर्म विशेष तक सिमट कर रह गया है। इसका अंदाजा इससे लगा सकते हैं कि पड़ोसी मथुरा जिले के 22 थानों में 17 एसओ यादव हैं।
विज्ञापन


पूर्व मंत्री सोमवार को गौरव हत्याकांड और प्रदेश की लचर कानून व्यवस्था के विरोध में भाजपा द्वारा आयोजित सात दिवसीय धरने के छठवें दिन कार्यकार्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्हाेंने कहा कि ये अकेले गौरव का मामला नहीं है। कोई भी जिला ऐसा नहीं जहां ऐसे जघन्य अपराध न हो रहे हों।
विज्ञापन


इस मौके पर बोलते हुए भाजपा के प्रदेश मंत्री ठा. राम प्रताप सिंह ने कहा कि अब भाजपा के सिलसिलेवार धरने का बेहतर परिणाम सामने आने लगा है। मुख्यमंत्री गौरव के परिजनों से मिलने को तैयार हो गए हैं। भाजपा की मांग है कि मुख्यमंत्री गौरव के परिजनों को 50 लाख रुपये, एक मकान, उसके भाई नितिन को सरकारी नौकरी तथा मां को पेंशन देने का ऐलान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व मंत्री रवि कांत गर्ग ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सपा सरकार पर अपराधियों को शरण देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रशासन में ईमानदार अधिकारी हाशिए पर हैं, जबकि भ्रष्टाचारी, चाटुकार अधिकारी चांदी कूट रहे हैं। पार्टी के क्षेत्रीय महामंत्री ठा. भानु प्रताप सिंह, डा. देवेंद्र शर्मा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ठा. रघुराज सिंह, मीना कुमारी, क्षेत्रीय मंत्री सुनील पांडेय, मुकेश मांची, उमेश कु मारी, सत्या सिंह आदि ने भी धरने को संबोधित किया। धरने की अध्यक्षता मीना कुमारी और संचालन जिलाध्यक्ष चौ. देवराज सिंह ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed