फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   BJP MP and ministers can only write letters: Swami Yeti

भाजपा सांसद एवं मंत्री केवल लेटर लिख पाते हैं : स्वामी यति

Wed, 24 Feb 2021 02:14 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 02:14 AM IST
विज्ञापन
BJP MP and ministers can only write letters: Swami Yeti
प्रेसवार्ता करते स्वामी यति नरसिंहानंद। - फोटो : CITY OFFICE
डासना धाम के पीठाधीश्वर स्वामी यति नरसिंहानंद जी ने कहा कि भाजपा के सांसद एवं मंत्री केवल लेटर लिख पाते हैं। एएमयू, जामिया मिलिया इस्लामिया एवं दारूल उलूम को लेकर भी स्वामी यति ने विवादित बयान दिया।
विज्ञापन

नौरंगाबाद स्थित कावेरी इको बी दास कंपाउंड में सनातन हिंदू सेवा संस्थान कार्यालय में पांच दिवसीय मां बगलामुखी यज्ञ का शुभारंभ करने पहुंचे स्वामी जी ने पत्रकारों से कहा कि केंद्र एवं राज्य में भाजपा की सरकार है। प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, राष्ट्रपति और गृहमंत्री उनके है। फिर भी लेटर लिख रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिहाद को नहीं रोका गया तो दुनिया से मानवता समाप्त हो जाएगी। भारत को अफगानिस्तान, पाकिस्तान एवं सीरिया बनाने की कोशिश हो रही है। एक धर्म विशेष पर तीखे बयान दिए। एएमयू, जामिया मिलिया इस्लामिया एवं दारूल उलूम पर भी कई गंभीर आरोप लगाए। पूर्व राष्ट्रपति पर भी विवादित बयान दिया। इस अवसर पर महंत डॉ. पूजा शकुन पांडेय, अशोक पांडेय, श्री महंत 108 संजय गिरी महाराज, देवानंद सरस्वती, सुनील मक्कर, हरिशंकर शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

अलीगढ़ में सनातन धर्म संसद 27-28 को
अलीगढ़। डासना धाम पीठ के पीठाधीश्वर स्वामी यति नरसिंहानंद एवं डॉ. पूजा शकुन पांडेय ने बताया कि अलीगढ़ में 27 एवं 28 फरवरी को सनातन धर्म संसद का आयोजन किया जा रहा है। इसमें जगद्गुरु शंकराचार्य सहित तमाम साधु संत एवं सनातन धर्मावलंबियों को आमंत्रित किया गया है। साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ऑनलाइन कार्यक्रम को संबोधित कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed