फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   BJP MLA Thakur Ravindra Pal Singh sits on SHO chair in Akrabad PS video viral on social media

अलीगढ़: थाने पहुंचे भाजपा विधायक ने एसएचओ की कुर्सी पर बैठकर लिखाया मुकदमा, वीडियो वायरल

Tue, 15 Sep 2020 10:08 AM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: प्राची प्रियम Updated Tue, 15 Sep 2020 10:08 AM IST
विज्ञापन
BJP MLA Thakur Ravindra Pal Singh sits on SHO chair in Akrabad PS video viral on social media
एसएचओ की कुर्सी पर बैठे भाजपा विधायक - फोटो : Twitter @Amitabhthakur

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में अकराबाद थाने के एक वीडियो ने हड़कंप मचा दिया है। अलीगढ़ के छर्रा विधानसभा के विधायक ठाकुर राविंद्र पाल सिंह का 39 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन


वीडियो में साफ दिख रहा है कि भाजपा विधायक अकराबाद एसएचओ की कुर्सी पर बैठे हैं और मुकदमा लिखवा रहे हैं। वहीं पुलिसकर्मी आसपास की दूसरी कुर्सियों पर बैठे नजर आ रहे हैं। इसके बाद उन्होंने केस की एक कॉपी पीड़ित को वहीं बैठकर दी।
विज्ञापन


कायदे से एक विधायक को एसएचओ की सरकारी कुर्सी पर नहीं बैठाना चाहिए। आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने अपने ट्विटर हैंडल से विधायक का वीडियो साझा किया है।

आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने एडीजी आगरा और अलीगढ़ पुलिस को टैग करते हुए लिखा कि वीडियो में छर्रा विधायक पुलिस स्टेशन अकराबाद में मुकदमा दर्ज कराने गए। अकराबाद थाने में उन्हें एसएचओ की सरकारी कुर्सी पर बैठया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रोटोकॉल के अनुसार विधायक को एसएचओ की सरकारी कुर्सी पर नहीं बैठना चाहिए। यह अनुचित, असंगत दिखता है। जन सामान्य में गलत प्रशासनिक संदेश देता है। 

अमिताभ ठाकुर ने सोमवार को जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया, इसके बाद से इस पर लोगों की प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गई। इस वीडियो ने विधायक और एसएचओ को कठघरे में खड़ा कर दिया है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed