फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   bjp mla thakur dalveer singh health unwell shift delhi in critical condition 

अलीगढ़: बीजेपी विधायक दलवीर सिंह की हालत बिगड़ी, गंभीर हालत में गाजियाबाद मैक्स रेफर

Sun, 14 Feb 2021 11:57 AM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़ Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Sun, 14 Feb 2021 11:57 AM IST
विज्ञापन
bjp mla thakur dalveer singh health unwell shift delhi in critical condition 
बीजेपी विधायक दलवीर सिंह। - फोटो : अमर उजाला
बरौली विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री ठाकुर दलवीर सिंह की रविवार सुबह अचानक हालत बिगड़ गई। परिजन तुरंत उपचार के लिए गाजियाबाद लेकर गए। विधायक दलवीर सिंह को अचानक ब्रेन स्ट्रोक पड़ने के बाद गंभीर हालत में शहर के एक निजी नर्सिंग होम में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। 
विज्ञापन


प्राथमिक उपचार के बाद परिजन गाजियाबाद लेकर चले गए। विधायक के पौत्र ठाकुर अजय सिंह ने बताया कि विधायक दलवीर सिंह को मैक्स हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। वह बेहोशी की हालत में हैं। 
विज्ञापन


गाजियाबाद मैक्स अस्पताल के डॉ. गौरव अग्रवाल ने बताया कि करीब 12 बजे विधायक दलवीर को अस्पताल लाया गया था। अभी उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। चार न्यूरो सर्जन की टीम उनके इलाज में लगी है। उन्हें अभी कैच लाइफ में भर्ती किया गया। जहां पर सीटी स्कैन, एमआरआई और अन्य जांच की जा रही है। जिससे कि पता चल सके कि उनके सर में कितनी जगह क्लॉटिंग है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि विधायक दलवीर सिंह की तबीयत कुछ दिनों से खराब चल रही थी। सुगर लेबल भी बढ़ गया था, जिससे उनकी पैर की उंगलियों में सूजन आ गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed