{"_id":"5c7fdbe3bdec22145c46cb69","slug":"bjp-minister-of-state-swati-singh-comment-on-priyanka-robert-vadra","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रियंका के आने से नहीं पड़ेगा कोई फर्क: स्वाति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रियंका के आने से नहीं पड़ेगा कोई फर्क: स्वाति
Wed, 06 Mar 2019 08:10 PM IST
vivek shukla
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 06 Mar 2019 08:10 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
प्रियंका गांधी को सक्रिय राजनीति में लाना भले ही लोकसभा चुनावों के लिए कांग्रेस का मास्टर स्ट्रोक माना जा रहा हो, लेकिन कृषि राज्य मंत्री स्वाति सिंह इससे सहमत नहीं हैं। उन्होंने तर्क दिया है कि प्रियंका पहले भी राजनीति में सक्रिय रही हैं और अपनी पार्टी का प्रचार-प्रसार करती रही हैं। अब उनके विधिवत सक्रिय राजनीति में आने से लोकसभा चुनाव परिणाम पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
उन्होंने पुलवामा विस्फोट के बाद आतंकवादियों के ठिकानों पर की गई एयर स्ट्राइक के मामले में विपक्षियों द्वारा लाशों के सबूत मांगने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया।
विज्ञापन
कृषि राज्य मंत्री स्वाति सिंह बुधवार को नवीन फल मंडी में आयोजित किसान उपहार वितरण समारोह में प्रेस से रूबरू हो रही थीं। उन्होंने कहा कि आज समय एकजुट होने का है। देश की सुरक्षा के मुद्दे पर एकमत होने के बजाय विपक्षी एयर स्ट्राइक को लेकर राजनीति कर रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने मौजूद जनता से सवाल किया कि क्या आप इन सवालों को बर्दाश्त करेंगे। स्वाति सिंह ने कहा कि यह पहले वाला भारत नहीं है, हम दुश्मन की चालों का मुंहतोड़ देने को तैयार हैं। यह सब तब होगा जब आप हमारा साथ देंगे।
विपक्षी दलों के गठबंधन से चुनावों पर फर्क के सवाल पर उन्होंने कहा कि विपक्षी भाजपा सरकारों के जन कल्याणकारी कार्यों से घबरा कर एकजुट हो रहे हैं, लेकिन इसका भाजपा के चुनावी अभियान पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा।