फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   BJP leaders told the minister about the officers

भाजपा नेताओं का छलका दर्द: मंत्री जी हमारा तो फोन तक नहीं उठाते अफसर,मिस कॉल देखकर भी वापस कॉल नहीं करते

Sun, 16 Feb 2025 04:56 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 16 Feb 2025 04:56 PM IST
सार

कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा के दौरान भाजपा नेताओं ने कहा कि कई लोग उनके पास अपनी परेशानियां लेकर आते हैं। जब उनकी समस्या के निस्तारण को अफसरों को फोन लगाए जाते हैं तो फोन उठते ही नहीं है।

विज्ञापन
BJP leaders told the minister about the officers
भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते प्रभारी मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी - फोटो : संवाद

विस्तार

प्रभारी मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी के सामने भाजपा नेताओं का दर्द छलक पड़ा। छोटे से लेकर बड़े नेताओं तक का कहना था कि हमारा फोन तक अधिकारी नहीं उठाते। मिस कॉल देखकर वापस फोन नहीं करते। इतना ही नहीं ऑफिस में भी हमें तवज्जो नहीं दी जाती है। नेताओं की शिकायत पर लक्ष्मीनारायण चौधरी ने अफसरों को निर्देशित किया तो हर फोन रिसीव होना चाहिए। चाहें वह कोई आम नागरिक हो या पदाधिकारी।

विज्ञापन


कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा के दौरान भाजपा नेताओं ने कहा कि कई लोग उनके पास अपनी परेशानियां लेकर आते हैं। जब उनकी समस्या के निस्तारण को अफसरों को फोन लगाए जाते हैं तो फोन उठते ही नहीं है। जब वह दफ्तरों में जाकर अधिकारियों के सामने लोगों की समस्या रखी जाती है तो वहां भी सुनवाई नहीं होती है। 
विज्ञापन


इस पर मंत्री ने अफसरों से कहा कि जिले में होने वाले विकास कार्यों से स्थानीय जनप्रतिनिधियों को जरूर अवगत कराया जाए और विभिन्न कार्यक्रमों व योजनाओं के संचालन के लिए जारी रोस्टर उपलब्ध कराए जाएं। निर्माण परियोजनाओं के शिलान्यास व लोकार्पण कार्यक्रमों में अनिवार्य रूप से जनप्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए। हालांकि इस दौरान डीएम संजीव रंजन ने विकास कार्यों और एसएसपी संजीव सुमन ने अपराध नियंत्रण की जानकारी मंत्री को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री ने गुटबाजी दूर करने पर दिया जोर
प्रभारी मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने भाजपा कार्यालय में केंद्रीय बजट की संगोष्ठी में जिले में चल रही गुटबाजी को दूर करने पर भी जोर दिया। चूंकि संगोष्ठी में शहर और देहात के पदाधिकारी मौजूद थे इसलिए उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को सम्मान देने तथा नए कार्यकर्ताओं को महत्व देने की बात कही। मंत्री का पूरा जोर इस बात पर था कि

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed