फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   BJP leader Shivnarayan Sharma's son assaulted in Aligarh

BJP नेता के बेटे पर धारदार हथियार से हमला: दोस्त की बहन को परेशान कर रहा था युवक, 2 गाड़ियों में पहुंचे हमलावर

Sun, 16 Mar 2025 05:42 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 16 Mar 2025 05:42 PM IST
सार

एक युवती को एक युवक द्वारा पिछले कई महीनो से परेशान करने का मामला बताया जा रहा है। इसी मामले में दोनों पक्ष बातचीत कर रहे थे। बातचीत के दौरान आरोपी पक्ष के लोगों ने मारपीट कर डाली। 

विज्ञापन
BJP leader Shivnarayan Sharma's son assaulted in Aligarh
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ स्थित थाना क्वार्सी क्षेत्र के रामघनत्व रोड स्थित पंडित दीनदयाल अस्पताल के सामने वाली गली में शनिवार देर शाम कर सुबह कुछ लोगों ने भाजपा जिला महामंत्री शिवनारायण शर्मा के बेटे के साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने धारदार हथियार से हमला बोलकर घायल कर दिया। 

विज्ञापन

मोहल्ले की एक युवती को एक युवक द्वारा पिछले कई महीनो से परेशान करने का मामला बताया जा रहा है। इसी मामले में दोनों पक्ष बातचीत कर रहे थे। बातचीत के दौरान आरोपी पक्ष के लोगों ने मारपीट कर डाली। भाजपा के जिला महामंत्री शिवनारायण शर्मा पंडित दीनदयाल अस्पताल के सामने वाली गली में रहते हैं। इनका बेटा योगांक शर्मा गाजियाबाद से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है। होली पर घर आया हुआ था। मोहल्ले का ही एक युवक जो जयपुर से इंजीनियरिंग कर रहा है वह योगांक का मित्र है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को उसने योगांक को बताया कि एक युवक पिछले 6 महीने से उसकी बहन को लगातार परेशान कर रहा है। इस पर दोनों ने मिलकर परेशान करने वाले युवक की सोशल मीडिया पर आईडी तलाश कर ली और उसका नंबर भी पता कर लिया। दोपहर के वक्त परेशान करने वाला युवक योगांक के दोस्त से मिलने के लिए आया। जहां बातचीत के दौरान बहस हो जाने पर युवक ने दोस्त संग मारपीट कर दी और भाग गया।

विज्ञापन

मारपीट करने वाले आईएमटी रोड पर रहने वाले आरोपी युवक के भाई के बारे में जानकारी कर उन्होंने इसकी शिकायत उसके बड़े भाई से फोन पर की। आरोप है कि देर शाम 8:00 बजे आरोपी युवक का बड़ा भाई 8-10 लोगों को दो गाड़ियों से लेकर पहुंच गया। जहां बातचीत के दौरान उन्होंने योगांक के साथ मारपीट कर दी। किसी धारदार  हथियार से उसके सिर पर भी हमला कर दिया। जिससे योगांक घायल हो गया और अचेत हो गया।  इस बीच आरोपी  शोर पर लोगों को आता देख सुनकर गाड़ी लेकर भाग गए। 

भाजपा नेता ने बेटे को उपचार के लिए पंडित दीनदयाल अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसे आईसीयू में भर्ती किया गया है। घटना की जानकारी होने पर देर रात सांसद सतीश कुमार गौतम जिलाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह उर्फ लाला समेत तमाम भाजपा नेता हाल-चाल जानने के लिए पहुंच गए। इधर, सीओ सिविल लाइंस अभय कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया है। जिनसे देर रात पूछताछ जारी है। भाजपा जिला महामंत्री शिवनारायण शर्मा ने बताया कि इस मामले में वे थाने में रविवार सुबह तहरीर देंगे। पहले बेटे का इलाज करा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: कानपुर हादसा: रंग छुड़ाने गए थे चारों…रील बनाना पड़ा भारी, बकरी चरा रही महिला ने बचाने के लिए फेंकी थी साड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed