फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   BJP leader's wife dies from Corona, 15 infected

कोरोना से भाजपा नेता की पत्नी की मौत, 15 संक्रमित

Sat, 02 Jan 2021 12:22 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Sat, 02 Jan 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
BJP leader's wife dies from Corona, 15 infected
कोरोना वायरस - फोटो : ANI
कोरोना वायरस से भाजपा नेता की 61 वर्षीय पत्नी की मौत हो गई है। 15 नए लोग संक्रमित पाए गए हैं। खिरनीगेट पुलिस चौकी, आगरा रोड निवासी भाजपा नेता की 61 वर्षीय पत्नी की मौत शुक्रवार शाम को दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में हो गई।
विज्ञापन


आज उनका अंतिम संस्कार नुमाइश मैदान स्थित मुक्ति धाम में किया गया। जेएन मेडिकल कॉलेज, पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय, प्राइवेट लैब एवं एंटीजन टेस्ट में 15 लोग संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमितों में तीन गुरु रामदास नगर कॉलोनी और चार बरौला जाफराबाद के हैं। मरीजों को लक्षण के आधार पर कोविड-19 अस्पताल में भर्ती एवं होम आइसोलेट किया जा रहा है। परिजन एवं संपर्क में आए लोगों का नमूना लेकर जांच किया जाएगा। वर्तमान समय में जनपद में 141 सक्रिय मरीज है।
विज्ञापन



11214 अब तक संक्रमित एवं 11017 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 4.21 लाख लोगों की अब तक जांच हो चुकी है।  वहीं, सीएमओ डॉ. बीपी सिंह कल्याणी ने बताया कि कोरोना के नए स्ट्रेन का पता लगाने के लिए विदेश से आए दो लोगों का नमूना शनिवार को दिल्ली भेजा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन



टीकाकरण को लेकर वीडियो कांफ्रेंसिंग आज
टीकाकरण को लेकर आज वीडियो कांफ्रेंसिंग हैं। सीएमओ डॉ. बीपी सिंह कल्याणी ने बताया कि टीकाकरण के रिहर्सल आदि के बारे में वीसी में जानकारी दिए जाने की उम्मीद है। अभी स्पष्ट नहीं है कि अलीगढ़ में टीकाकरण का रिहर्सल होगा या नहीं। उल्लेखनीय है कि सबसे पहले स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगना है। सूची तैयार कर शासन के पास भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed