फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   BJP leader accused of occupying 3.25 acres of land near Panaithi

Aligarh News: भाजपा नेता पर पनैठी के पास सवा तीन बीघा जमीन पर कब्जा करने का आरोप

Thu, 26 Dec 2024 02:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
BJP leader accused of occupying 3.25 acres of land near Panaithi
पनैठी से लगभग आधा किमी आगे जीटी रोड हाईवे पर स्थित सवा तीन बीघा जमीन पर कब्जा करने का आरोप जिला स्तरीय भाजपा नेता के पति पर लगा है। मंगलवार शाम को इस जमीन पर कब्जा करने पहुंचे कुछ लोगों का विरोध हुआ तो बात तहसील प्रशासन तक पहुंची। तहसील प्रशासन ने दोनों पक्षों को बुधवार को दस्तावेज के साथ तहसील कोल में बुलाया है।
विज्ञापन




पीड़ित आशा यादव पत्नी संजय निवासी कुलदीप बिहार ने बताया कि उन्होंने दिल्ली निवासी राजकुमार वर्मा से यह जमीन वर्ष 2008 में खरीदी थी। हाईवे वाली साइड को छोड़ कर तीन ओर से चहारदीवारी बनी है। आरोप है कि मंगलवार को भाजपा नेता पक्ष के कुछ लोगों ने यहां कब्जा करने की नियत से चहारदीवारी को तोड़ने का प्रयास किया।
विज्ञापन




इस पर भूमि स्वामी की ओर से हंगामा कर दिया गया। हंगामे के बाद पुलिस के आने और भीड़ जुटने पर भाजपा नेता पक्ष के लोग वहां से चले गए। इस जमीन की कीमत लगभग 9 करोड़ रुपये बताई जा रही है। आशा देवी पक्ष ने तहसील प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार सुरेंद्र कुमार गौतम ने रात में किसी तरह का कार्य रुकवा दिया। दोनों पक्षों को बुधवार को तहसील में बुलाया है, ताकि दस्तावेज की जांच कर असली मालिकाना हक का पता लगाया जा सके। अकराबाद थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार शर्मा के अनुसार मौके पर फिलहाल शांति है।

24jjrp15- बेरी। कार्यक्रम को संबोधित करते इंद्रेश कुमार। स्त्रोत- आयोजक

24jjrp15- बेरी। कार्यक्रम को संबोधित करते इंद्रेश कुमार। स्त्रोत- आयोजक- फोटो : udhampur

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed