फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   BJP

घुसपैठ रोकने के आदेश का इंतजार नहीं करते जवान

Sat, 26 Sep 2015 01:40 AM IST
अलीगढ़
अलीगढ़ Updated Sat, 26 Sep 2015 01:40 AM IST
विज्ञापन
घुसपैठ रोकने के आदेश का इंतजार नहीं करते जवान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अलीगढ़। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय पाल सिंह तोमर ने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद देश मजबूत हुआ है और सैनिकों का मनोबल ऊंचा हुआ है। सीमा पर घुसपैठियों का मुकाबला करने के लिए सेना या बीएसएफ को अब आदेश का इंतजार नहीं रहता। म्यांमार में घुसकर सेना के जवानों ने आतंकवादियों के अड्डों को ध्वस्त किया। विजय पाल सिंह तोमर शुक्रवार को खेरेश्वर धाम में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने अलीगढ़ आए थे। रामघाट रोड स्थित महाजन पैलेस में उन्होंने पत्रकारों से कहा कि 2017 के उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव से पूर्व भाजपा बिहार, असम और मणिपुर में सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के एजेंडे में किसान शीर्ष पर हैं। पूरा देश सूखे की समस्या से जूझ रहा है। वहीं कुछ प्रदेश बाढ़ की समस्या से जूझ रहे हैं। भाजपा की सरकार ही किसानों और गांव के लोगों की फिक्र करती है। बारिश एवं ओलावृष्टि को प्राकृतिक आपदा में शामिल किया। आपदा में 33 प्रतिशत के नुकसान पर पहले से डेढ़ गुणा अधिक मुआवजा दिया जा रहा है। मुआवजा की राशि भी बढ़ा दी गई। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार पर मुआवजा बांटने में व्यापक स्तर पर धांधली करने का आरोप लगाया। इस दौरान मोर्चा के प्रांतीय उपाध्यक्ष साहब सिंह वर्मा, डॉ. राजीव अग्रवाल, सुरेंद्र सिंह पुंढीर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed